NEET UG 2026 Re-Exam Date: नीट यूजी री-एग्जाम डेट घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा
Saurabh Pandey | May 15, 2026 | 10:01 AM IST | 2 mins read
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं और सरकार से इसकी विधिवत अनुमति प्राप्त कर ली गई है।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम कराने की डेट घोषित कर दी है। जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, NEET UG 2026 की परीक्षा 21 जून, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर एक साथ संपन्न होगी।
Re-NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
Re-NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
Re-NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं और सरकार से इसकी विधिवत अनुमति प्राप्त कर ली गई है।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उम्मीदवारों और अभिभावकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं-
आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करें - NTA ने आग्रह किया है कि अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट पर ही निर्भर रहें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अपुष्ट खबरों से सावधान रहें।
संपर्क सूत्र - किसी भी प्रकार की पूछताछ या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबरों 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, neet-ug@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।
एनटीए ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
neet ug 2026 re-exam: छात्रों को नहीं देनी होगी दोबारा फीस
एनटीए ने छात्रों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मई 2026 चक्र के लिए जिन छात्रों ने पंजीकरण कराया था, उनका डेटा और उम्मीदवारी को ही आगे बढ़ाया जाएगा। छात्रों को न तो दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा और न ही कोई नई परीक्षा फीस देनी होगी। इसके अतिरिक्त, छात्रों द्वारा पहले से भुगतान की गई फीस को वापस (Refund) कर दिया जाएगा और नई परीक्षा का पूरा खर्च NTA अपने आंतरिक संसाधनों से वहन करेगा।
Also read NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा रद्द, दोबारा होगा एग्जाम, सीबीआई को सौंपी गई जांच
neet ug 2026 re-exam: एडमिट कार्ड डेट जल्द
एनटीए जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर री-नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवारों को री-नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
Re NEET 2026: परीक्षा विवरण
री-नीट यूजी 2026 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेन और पेपर आधारित मोड में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के कुल 180 प्रश्न थे, जो 720 अंकों के थे।
अगली खबर
]NEET UG Exam Paper Leak 2026: सीबीआई ने एनटीए मुख्यालय का दौरा किया; आरोपियों को हिरासत में लिया गया
एजेंसी ने उन कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिन्हें राज्य पुलिस ने पेपर लीक मामले के संबंध में गिरफ्तार किया था। नासिक जिले के नंदगांव निवासी शुभम खैरनार (30) को स्थानीय मजिस्ट्रेट अदालत ने सीबीआई की 'ट्रांजिट रिमांड' पर भेज दिया है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल