NEET 2026 Exam Analysis: नीट 2026 पेपर का कुल कठिनाई स्तर आसान, बायोलॉजी चुनौतीपूर्ण, जानें अपेक्षित कटऑफ

Santosh Kumar | May 3, 2026 | 04:48 PM IST | 1 min read

एनटीए द्वारा आयोजित नीट 2026 पेपर का पैटर्न पिछले सालों जैसा ही रहा। यह 45-45-90 के स्ट्रक्चर (फिजिक्स-केमिस्ट्री-बायोलॉजी) पर आधारित रहा।

Re-NEET 2026 Mock Test

Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.

Try Now
नीट का पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट 2026 परीक्षा में आज लाखों छात्र शामिल हुए। नीट का पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। छात्रों की शुरुआती प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों के विश्लेषण के अनुसार, पेपर का कुल कठिनाई स्तर आसान रहा। बायोलॉजी सबसे अधिक स्कोरिंग वाला खंड साबित हुआ, जबकि फिजिक्स कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण रहा। केमिस्ट्री संतुलित रहा। नीट 2026 प्रश्न पत्र में कुल 180 सवाल शामिल रहे।

नीट 2026 पेपर का पैटर्न पिछले सालों जैसा ही रहा। यह 45-45-90 के स्ट्रक्चर (फिजिक्स-केमिस्ट्री-बायोलॉजी) पर आधारित रहा। नेगेटिव मार्किंग स्कीम की वजह से एक्यूरेसी जरूरी थी। अब तक के विश्लेषण में पेपर बैलेंस्ड रहा।

NEET 2026 Exam Analysis: परीक्षा का कठिनाई स्तर आसान रहा

कई एमबीबीएस और बीडीएस उम्मीदवारों के अनुसार, परीक्षा का कठिनाई स्तर आसान रहा। परीक्षा देकर निकले उम्मीदवारों ने बताया कि नीट 2026 परीक्षा का बायोलॉजी वाला हिस्सा समय लेने वाला, लंबा और सबसे अधिक कठिन रहा।

नीट 2026 का पेपर संतुलित था, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा आसान रहा। जिन छात्रों ने तैयारी लगातार और व्यवस्थित तरीके से की, और एनसीईआरटी के कॉन्सेप्ट पर पकड़ बनाए रखी, उन्हें इस परीक्षा में निश्चित रूप से बढ़त मिलेगी।

Also read NEET Answer Key 2026 LIVE: नीट यूजी आंसर की जल्द, प्रश्न पत्र पीडीएफ, क्वालिफाइंग मार्क्स, कटऑफ जानें

NEET 2026 Expected Cutoff: अपेक्षित नीट 2026 कटऑफ

नीट 2026 का संभावित कटऑफ नीचे दी गई तालिका में देखा जा सकता है।

वर्ग

अपेक्षित नीट कटऑफ

अनारक्षित

690-150

एससी/ एसटी/ ओबीसी

149-118

अनारक्षित - पीएच

148-130

एससी/एसटी/ओबीसी - पीएच

130-118

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]