JEE Main Session 2 Registration 2026: जेईई मेन सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी मौका, 2 अप्रैल से एग्जाम
Santosh Kumar | February 24, 2026 | 11:56 AM IST | 1 min read
कैंडिडेट 28 फरवरी (रात 11:50 बजे तक) तक जेईई मेन सेशन 2 एप्लीकेशन करेक्शन कर सकते हैं। इसके बाद कोई करेक्शन नहीं किया जाएगा।
Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.
Try Nowनई दिल्ली: जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए रजिस्टर करने का कल आखिरी दिन है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की जेईई मेन एप्लीकेशन विंडो 25 फरवरी को रात 9 बजे तक सक्रिय रहेगी। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। जेईई मेन 2026 सेशन 2 का एग्जाम 2 से 9 अप्रैल तक होगा। एनटीए जेईई मेन सेशन 2 की रजिस्ट्रेशन डेडलाइन विस्तारित नहीं करेगी।
JEE Main 2026 Session 2: Result Link | Final Answer Key
JEE Main 2026: College Predictor | Official Question Papers
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 फरवरी से शुरू जारी है। जो स्टूडेंट्स पहले ही जेईई मेन सेशन 1 दे चुके हैं, उन्हें भी सेशन 2 के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और फीस ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन 2026 करेक्शन विंडो डेट
जेईई मेन एग्जाम कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगा और अलग-अलग शहरों में होगा। आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग है। जेईई मेन 2026 करेक्शन विंडो ऑफिशियल वेबसाइट पर 27 से 28 फरवरी तक एक्टिव रहेगी।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 का एग्जाम 2 से 9 अप्रैल, 2026 तक होगा। जेईई मेन सेशन 2 के कैंडिडेट अपनी सभी रजिस्टर्ड डिटेल्स वेरिफाई करने के लिए वेबसाइट पर जाएं। अगर कोई गलती ठीक की जा सकती है, तो उसे ठीक कर लें।
JEE Main 2026 Registration: 28 फरवरी तक करें करेक्शन
तय समयसीमा के बाद, एनटीए किसी भी डिटेल्स में कोई करेक्शन एक्सेप्ट नहीं करेगा। एक्स्ट्रा फीस ऑनलाइन पे करनी होगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, सही की गई डिटेल्स के लिए पे की गई फीस किसी भी हालत में रिफंड नहीं की जाएगी।
कैंडिडेट 28 फरवरी (रात 11:50 बजे तक) तक करेक्शन कर सकते हैं। इसके बाद कोई करेक्शन नहीं किया जाएगा। एनटीए ने कहा है कि जेईई मेन सेशन 2 के लिए एप्लीकेशन जमा करने की लास्ट डेट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
अगली खबर
]JEE Mains Final Answer Key 2026: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 फाइनल आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी, रिजल्ट जल्द
प्रोविजनल आंसर-की 19 फरवरी को जारी की गई और कैंडिडेट 20 फरवरी तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते थे। एक्सपर्ट रिव्यू के बाद, जेईई मेन फाइनल आंसर-की अब उपलब्ध है। जेईई मेन पेपर 2 आंसर-की को बिना लॉग इन किए पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड किया जा सकता है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल