नोएडा के एक कॉलेज में छात्रा से यौन उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में दो शिक्षकों पर मामला दर्ज, एक हिरासत में
Press Trust of India | January 13, 2026 | 03:46 PM IST | 1 min read
छात्रा के अनुसार, जब उसने घटना की जानकारी कॉलेज के प्राचार्य को दी तो उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी और कथित रूप से उसे फेल करने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के नोएडा में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस ने एक कॉलेज की छात्रा का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के मामले में संस्थान के एक संकाय सदस्य को हिरासत में लिया है। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर संस्थान के दो सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद एक शिक्षक को हिरासत में लिया है।
उन्होंने बताया कि कॉलेज में बी-फार्मा पाठ्यक्रम की चौथे वर्ष की छात्रा का आरोप है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान संकाय के एक सदस्य ने उसका यौन उत्पीड़न किया और उसके साथ मारपीट की।
प्रवक्ता के मुताबिक, पीड़ित छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसका एक दोस्त उसे बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। छात्रा के अनुसार, जब उसने घटना की जानकारी कॉलेज के प्राचार्य को दी तो उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी और कथित रूप से उसे फेल करने और करियर बर्बाद करने की धमकी दी।
छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें वह अपने साथ हुई घटना को लेकर शिक्षक और प्राचार्य पर आरोप लगाती सुनी जा सकती है। वीडियो में छात्रा ने कहा है कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपनी जान दे देगी।
इस बीच घटना के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने कॉलेज के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर किया।
समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष मोहित नागर ने अध्यापकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और छात्रा को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता जताई है। हालांकि इन आरोपों पर संस्थान की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें