NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 जारी, टॉप 10 आईआईटीज, यूनिवर्सिटीज, आईआईएम की लिस्ट जानें
Saurabh Pandey | September 4, 2025 | 12:18 PM IST | 2 mins read
इस वर्ष भी टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में आईआईटी मद्रास ने पहला स्थान हासिल किया है, वहीं मैनेजमेंट संस्थानों में आईआईएम अहमदाबाद, टॉप कॉलेजों की रैंकिंग में हिंदू कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया है।
नई दिल्ली : शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2025 रैंकिंग जारी कर दी है। जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेजों, मैनेजमेंट संस्थानों, कॉलेजों सहित सभी कैटेगरीज में संस्थानों को रैंकिंग दी गई है।
इस वर्ष भी टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में आईआईटी मद्रास ने पहला स्थान हासिल किया है, वहीं मैनेजमेंट संस्थानों में आईआईएम अहमदाबाद, टॉप कॉलेजों की रैंकिंग में हिंदू कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया है। विश्वविद्यालयों की लिस्ट में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु पहले नंबर पर है। एनआईआरएफ रैंकिंग आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर देख सकते हैं।
NIRF Ranking 2025: टॉप 10 आईआईटीज
- आईआईटी मद्रास
- आईआईटी दिल्ली
- आईआईटी बॉम्बे
- आईआईटी कानपुर
- आईआईटी खड़गपुर
- आईआईटी रुड़की
- आईआईटी हैदराबाद
- आईआईटी गुवाहाटी
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली
- आईआईटी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
NIRF Ranking 2025: टॉप 10 आईआईएम संस्थान
- आईआईएम अहमदाबाद
- आईआईएम बैंगलोर
- आईआईएम कोझिकोड
- आईआईटी दिल्ली
- आईआईएम लखनऊ
- आईआईएम मुंबई
- आईआईएम कलकत्ता
- आईआईएम इंदौर
- प्रबंधन विकास संस्थान, गुरुग्राम
- एक्सएलआरआई जमशेदपुर
NIRF Ranking: टॉप 10 कॉलेजों की लिस्ट
- हिंदू कॉलेज, दिल्ली
- मिरांडा हाउस, दिल्ली
- हंस राज कॉलेज, दिल्ली
- किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली
- सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली
- राम कृष्ण मिशन विवेकानंद सेंटेनरी कॉलेज, कोलकाता
- आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, नई दिल्ली
- सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता
- पीएसजीआर कृष्णम्मल महिला कॉलेज, कोयंबटूर
- पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस, कोयंबटूर
NIRF Ranking 2025: टॉप 10 विश्वविद्यालयों की लिस्ट
- भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
- मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी, मणिपाल
- जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
- दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी
- बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान - पिलानी
- अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
- जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़
NIRF Ranking 2025: टॉप 5 मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट
- एम्स दिल्ली
- पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़
- क्रिश्चयन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
- जवाहर लाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुदुचेरी
- एसजीपीजीआई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, लखनऊ
NIRF Ranking 2025: टॉप 10 फॉर्मेसी संस्थानों की लिस्ट
- जामिया हमदर्द, नई दिल्ली
- बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस - पिलानी पिलानी, राजस्थान
- पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़
- जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी ऊटी, तमिलनाडु
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हैदराबाद, तेलंगाना
- इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी मुंबई, महाराष्ट्र
- जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी मैसूर, कर्नाटक
- मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज मणिपाल, कर्नाटक
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली, पंजाब
- एस.आर.एम. इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी चेन्नई, तमिलनाडु
Also read ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के लिए बीसीआई के शुल्क लेने के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
NIRF Ranking 2025: टॉप 5 लॉ कॉलेज
- नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली
- एनएएलएसएआर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद
- द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज, कोलकाता
- गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर
NIRF Ranking 2025: शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
शिक्षा मंत्री सुकांत मजूमदार ने बताया कि एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में नौ श्रेणियों और आठ विषयों में कुल 14,163 उच्च शिक्षा संस्थानों ने भाग लिया। एनआईआरएफ 2025 में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) पर नई श्रेणी में हरित पहल और पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं के संदर्भ में उच्च शिक्षा संस्थानों की जांच की जाएगी।
उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी ने कहा कि इंडिया रैंकिंग 2025 का उपयोग मार्केटिंग के साधन के रूप में नहीं, बल्कि छात्रों को भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों के बारे में जानकारी देने के साधन के रूप में किया जाना चाहिए।
अगली खबर
]केंद्र ने प्राथमिक स्कूलों के साथ या समीप आंगनवाड़ी केंद्रों को रखे जाने के लिए जारी किए दिशानिर्देश
अधिकारियों ने बताया कि देश में लगभग 14 लाख आंगनवाड़ी केन्द्रों में से लगभग 2.9 लाख केन्द्र पहले से ही स्कूल परिसरों में स्थित हैं, लेकिन समन्वय सुनिश्चित करने के लिए कोई मानकीकृत तंत्र नहीं है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें