NIFTEE Exam City Slip 2026: निफ्ट सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.nic.in/niftee पर जारी, एग्जाम डेट 8 फरवरी
Santosh Kumar | January 30, 2026 | 07:18 AM IST | 1 min read
जो उम्मीदवार अपना खुद का स्क्राइब लाना चाहते हैं, उन्हें 29 से 31 जनवरी के बीच पोर्टल पर स्क्राइब की डिटेल्स सबमिट करनी होंगी।
eBook guides NIFT Situation Test aspirants with exam pattern, past questions, model-making skills, material handling, time management, and expert tips.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 (निफ्ट) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियली जारी कर दी है। यह स्लिप उन सभी कैंडिडेट्स के लिए बहुत जरूरी है जो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम दे रहे हैं। कैंडिडेट्स अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाकर अपने एग्जाम सिटी की डिटेल्स देख सकते हैं।
NIFT 2026 Memory-Based Questions with Solutions: GAT | GAT + CAT
NIFT Situation Test: Preparation Tips | PYQ
Don't Miss: NIFT Past 5 Years Cut Off (2021-25)
एनटीए 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए 8 फरवरी को निफ्ट 2026 परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड (सीबीटी) या पेपर-बेस्ड (पीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। निफ्ट एंट्रेंस परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।
पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। परीक्षा शहर के बारे में जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। निफ्ट 2026 एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा।
CMAT City Intimation Slip 2026: सीमैट सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स के माध्यम सीमैट 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाएं।
- निफ्ट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- निफ्ट 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें परीक्षा केंद्र शहर को देखें और डाउनलोड करें।
न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, पीडबल्यूबीडी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए, जिन्होंने अपना खुद का स्क्राइब लाने का विकल्प चुना है, स्क्राइब का विवरण भरने के लिए पोर्टल खोला जा रहा है। यह पोर्टल 31 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा।
उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और "रजिस्टर स्क्राइब डिटेल्स" विकल्प चुनकर स्क्राइब से संबंधित जानकारी भर सकते हैं। आधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें