NIFTEE 2026 Registration: निफ्ट प्रवेश परीक्षा चरण-1 के लिए आवेदन तिथि 16 जनवरी तक बढ़ी, करेक्शन डेट जानें
Abhay Pratap Singh | January 9, 2026 | 02:16 PM IST | 1 min read
निफ्ट 2026 एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 20 से 21 जनवरी तक आवेदन में सुधार का मौका दिया जाएगा।
Check your admission chances for NIFT 2026 based on Home State, category, and expected rank. Use the College Predictor to explore best-fit campuses easily.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 9 जनवरी को निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 चरण-1 (NIFTEE 2026 Stage 1) परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
New: NIFT 2026 College Predictor
Also See: Top College Accepting NIFT 2026 Score
Don't Miss: NIFT Past 5 Year’s Cut Off (2021-25)
नवीनतम अपडेट के अनुसार, 5,000 रुपये विलंब शुल्क (आवेदन शुल्क के अतिरिक्त) के साथ निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 फेज 1 के लिए 17 से 19 जनवरी तक आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। वहीं, निफ्ट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में अभ्यर्थियों को 20 से 21 जनवरी तक सुधार का मौका दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया, निफ्ट को बड़ी संख्या में छात्रों से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के संबंध में अनुरोध प्राप्त पर हुए। जिसके बाद परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा यूजी, पीजी व एनएलईए कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की समय-सीमा को एक अंतिम अवसर के रूप में बढ़ाया गया है।”
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा एआईएफटीईई 2026 चरण 1 का आयोजन 8 फरवरी, 2026 को देशभर के 102 शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) तथा पेन एवं पेपर (PBT) मोड में किया जाएगा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 8 दिसंबर, 2025 से शुरू है।
एनटीए ने कहा कि यह अंतिम विस्तार है, इसके बाद आवेदन की समय-सीमा बढ़ाने का कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
NIFT Entrance Exam 2026 Phase 1: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट निफ्ट 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर विजिट करें।
- निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, आवेदन पत्र भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल