NIFT Admit Card 2026: निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम एडमिट कार्ड exams.nta.nic.in/niftee पर जारी, परीक्षा 8 फरवरी को

Abhay Pratap Singh | February 4, 2026 | 10:55 PM IST | 2 mins read

निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

NIFT Situation Test PYQ's with Solutions

eBook guides NIFT Situation Test aspirants with exam pattern, past questions, model-making skills, material handling, time management, and expert tips.

Download EBook
निफ्ट 2026 परीक्षा सीबीटी/ पीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 4 फरवरी को नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee के माध्यम से निफ्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

NIFT 2026 Memory-Based Questions with Solutions: GAT  | GAT + CAT

NIFT Situation Test: Preparation Tips | PYQ

Don't Miss: NIFT Past 5 Years Cut Off (2021-25)

निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। डिजाइन एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीवारों को परीक्षा केंद्र पर निफ्ट एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

एनटीए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 8 फरवरी को लगभग 97 शहरों में बनाए गए करीब 129 केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) और पेपर-आधारित परीक्षा (PBT) मोड में आयोजित करेगा। निफ्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई होने पर कैंडिडेट 011-40759000 या nift@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

NIFT Entrance Exam Admit Card 2026: डाउनलोड करें

डायरेक्ट लिंक exams.nta.nic.in/admit-card-for-nift-ug-pg/ पर विजिट करें और ‘एनआईएफटी (यूजी) और (पीजी) एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also read NEET SS Scorecard 2025: नीट एसएस स्कोरकार्ड natboard.edu.in पर जारी, 6 महीने रहेगा वैलिड

NIFT Test Timings 2026: परीक्षा का समय

नीचे सारणी में कैंडिडेट निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2026 का समय जांच सकते हैं:

कार्यक्रम टेस्ट टेस्ट टाइम

बैचलर ऑफ डिजाइन

GAT

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

CAT

दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी

GAT

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एवं बैचलर ऑफ डिजाइन

GAT

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

CAT

दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

मास्टर ऑफ डिजाइन

GAT

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

CAT

दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी

GAT

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट

GAT

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

बैचलर ऑफ डिजाइन (NLEA)

GAT

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NLEA)

GAT

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

मास्टर ऑफ डिजाइन एवं मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट

GAT

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

CAT

दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]