NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 शेड्यूल जारी @mcc.nic.in; रजिस्ट्रेशन, सीट अलॉटमेंट
Abhay Pratap Singh | October 13, 2025 | 07:09 PM IST | 4 mins read
नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, शुल्क भुगतान, चॉइस फिलिंग, लॉकिंग, सीट अलॉटमेंट और आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग जैसे चरण शामिल हैं।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट यूजी काउंसलिंग 2025 (NEET UG Counselling 2025) के लिए राउंड 3 का शेड्यूल एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 के लिए पंजीकरण 29 सितंबर से शुरू होगा।
नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग 2025 रजिस्ट्रेशन विंडो 5 अक्टूबर तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को नीट यूजी काउंसलिंग 2025 पंजीकरण के लिए नॉन-रिफंडेबल शुल्क का भी भुगतान करना होगा। चॉइस फिलिंग 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी और लॉकिंग सुविधा 5 अक्टूबर, 2025 को शाम 4:00 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी। राउंड 3 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 8 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
NEET UG Counselling 2025 Round 3: पंजीकरण प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके पात्र कैंडिडेट नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, यूजी मेडकल टैब पर क्लिक करें।
- नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- पंजीकरण फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें। hello
Also read MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग 23 सितंबर से
NEET UG Counselling 2025 Round 3 Schedule: राउंड 3 शेड्यूल
नीचे सारणी में नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
कार्यक्रम | तिथियां |
---|---|
भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा संभावित सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
|
27 से 28 सितंबर, 2025 |
रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान |
29 सितंबर, 2025 से 5 अक्टूबर, 2025 तक (दोपहर 12:00 बजे तक) भुगतान सुविधा 5 अक्टूबर, 2025 को दोपहर 3:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। |
चॉइस फिलिंग/ लॉकिंग |
30 सितंबर, 2025 से 5 अक्टूबर, 2025 तक
चॉइस लॉकिंग की सुविधा 5 अक्टूबर, 2025 को शाम 4:00 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी। |
सीट आवंटन की प्रक्रिया
|
6 से 7 अक्टूबर, 2025 |
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 8 अक्टूबर, 2025 |
रिपोर्टिंग | 9 से 17 अक्टूबर, 2025 |
संस्थानों द्वारा उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन
|
18 और 19 अक्टूबर, 2025 |
September 24, 2025 | 10:59 PM IST
neet ug counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग
एमसीसी द्वारा आयोजित नीट काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है। इसमें 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के अलावा डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालय, ईएसआईसी/एएफएमसी, एम्स, जिपमर, BHU, DU और AMU की 100% सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।
September 24, 2025 | 10:14 PM IST
neet ug counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा उन यूजी उम्मीदवारों के लिए एक अधिसूचना जारी की गई जो विभिन्न कारणों से अपनी आवंटित राउंड 1 सीटों से इस्तीफा देना चाहते थे। ऐसे उम्मीदवारों को 21 से 25 अगस्त तक बिना किसी सुरक्षा राशि के आवंटित कॉलेजों में पहुंचकर राउंड 1 की अपनी आवंटित सीटें छोड़नी थी।
September 24, 2025 | 09:04 PM IST
neet ug counselling 2025: एमबीबीएस सीटों की संख्या में बढ़ोतरी
नीट काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के बीच में भारत में एमबीबीएस सीटों की संख्या पिछले वर्ष 1,17,750 से बढ़कर 1,23,700 हो गई है। वर्ष 2025-26 के दौरान वास्तव में 6,850 नई सीटें प्रदान की गई हैं।
September 24, 2025 | 07:56 PM IST
neet ug counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग
एमसीसी द्वारा आयोजित नीट काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है। इसमें 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के अलावा डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालय, ईएसआईसी/एएफएमसी, एम्स, जिपमर, BHU, DU और AMU की 100% सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा।
September 24, 2025 | 06:52 PM IST
NEET UG Counselling 2025 Live: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग कौन आयोजित करता है?
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग का आयोजन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा ऑनलाइन माध्यम में किया जाता है।
September 24, 2025 | 05:54 PM IST
NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आवश्यकत दस्तावेज
- नीट यूजी एडमिट कार्ड 2025
- नीट यूजी 2025 स्कोरकार्ड
- नीट यूजी अलॉटमेंट लेटर
- कक्षा 10 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- कक्षा 12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज 8 फोटो
- सरकारी फोटो पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
September 24, 2025 | 05:02 PM IST
NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी का फुल फॉर्म
नीट यूजी का फुल फॉर्म - नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजएट है। नीट यूजी भारत में स्नातक चिकित्सा और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा है।
September 24, 2025 | 04:21 PM IST
NEET UG Counselling 2025 Live: यूपी नीट आवंटन परिणाम आज?
चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश, आज आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम 2025 घोषित करने की संभावना है।
September 24, 2025 | 03:32 PM IST
NEET UG Counselling 2025 Live: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 का नवीनतम अपडेट
एमसीसी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 के लिए पंजीकरण शुरू करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के राउंड 3 का शेड्यूल देख सकते हैं।
September 24, 2025 | 02:39 PM IST
NEET UG Counselling 2025: राउंड 3 काउंसलिंग पंजीकरण
नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 के लिए पंजीकरण लिंक 29 सितंबर, 2025 से उपलब्ध होगा। तीसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण करना होगा।
September 24, 2025 | 01:53 PM IST
NEET UG Counselling 2025 Live: एमसीसी नीट यूजी अलॉटमेंट लेटर
- नीट यूजी अखिल भारतीय रैंक
- आवंटित कोटा
- आवंटित संस्थान
- अवधि
- आवंटित श्रेणी
- उम्मीदवार श्रेणी
- टिप्पणी
September 24, 2025 | 01:31 PM IST
NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड
नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड में निम्नलिखित चरणों का शामिल किया गया है:
- राउंड 1
- राउंड 2
- राउंड 3/मॉप-अप राउंड
- स्ट्रे वैकेंसी राउंड
September 24, 2025 | 12:56 PM IST
NEET UG Counselling 2025 Live: भाग लेने वाले संस्थान
- अखिल भारतीय संस्थान
- केंद्रीय विश्वविद्यालय
- डीम्ड विश्वविद्यालय
- एम्स संस्थान
- जेआईपीएमईआर संस्थान
September 24, 2025 | 12:35 PM IST
NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया 2025
नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया के चरणों की जांच यहां कर सकते हैं:
- पंजीकरण कराएं और शुल्क का भुगतान करें।
- विकल्प भरना और लॉक करना।
- सीट आवंटन.
- आवंटित मेडिकल/डेंटल कॉलेज में रिपोर्ट करें
- रिक्त सीटों का पुनः आवंटन।
September 24, 2025 | 11:56 AM IST
NEET UG Counselling 2025 Live: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 रजिस्ट्रेशन
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
September 24, 2025 | 11:56 AM IST
NEET UG Counselling 2025 Live: एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट
एमसीसी ने आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 शेड्यूल जारी कर दिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NIRF Ranking 2025: यूनिवर्सिटी श्रेणी में डीयू 5वें स्थान पर, टॉप 20 में दिल्ली विश्वविद्यालय के 10 कॉलेज
- NIRF MBA Ranking 2025: आईआईएम अहमदाबाद शीर्ष पर बरकरार, आईआईएम लखनऊ की टॉप 5 में वापसी, देखें लिस्ट
- Govt Survey: एक तिहाई स्कूली बच्चे लेते हैं निजी कोचिंग, शहरों में यह प्रवृत्ति अधिक, सरकारी सर्वे में खुलासा
- NEET PG 2025 Result: नीट पीजी रिजल्ट 3 सितंबर तक होगा जारी, लाखों उम्मीदवारों को इंतजार, जानें अपेक्षित कटऑफ
- Coursera Global Skills Report 2025: भारत वैश्विक रैंकिंग में 89वें स्थान पर, एआई और टेक स्किल की मांग में तेजी
- NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें
- NEET UG 2025 Counselling: एम्स दिल्ली के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए? जानें संभावित कैटेगरी वाइज कटऑफ
- Parakh Rashtriya Sarvekshan: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- स्कूली शिक्षा की स्थिति चिंताजनक, मोदी सरकार उदासीन
- Bihar Govt Jobs: 35% आरक्षण अब सिर्फ बिहार की स्थायी निवासी महिलाओं के लिए, बीपीएससी ने जारी की अधिसूचना
- NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल