NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा में 22.05 लाख उम्मीदवार हुए शामिल, एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को दी शुभकामनाएं
Saurabh Pandey | May 4, 2026 | 09:32 AM IST | 2 mins read
एनटीए ने नीट परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार तकनीक का भरपूर सहारा लिया गया। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक्स, सीसीटीवी कैमरे और जैमर्स जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं की गई थीं।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Nowनई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस वर्ष परीक्षा में रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति दर्ज की गई है, जो छात्रों के बीच इस परीक्षा के प्रति भारी उत्साह और भरोसे को दर्शाती है। यह परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई।
Re-NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
Re-NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
Re-NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष देश के 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 22,75,011 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 22,05,035 छात्र परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति का यह प्रतिशत 96.92% रहा, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी प्रभावशाली है। एनटीए (NTA) ने इसे छात्रों की मेहनत और सिस्टम पर उनकी अटूट निष्ठा का परिणाम बताया है।
परीक्षा में कड़ी सुरक्षा और तकनीक का सहारा
एनटीए ने नीट परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार तकनीक का भरपूर सहारा लिया गया। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक्स, सीसीटीवी कैमरे और जैमर्स जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं की गई थीं। इसके साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस बल और नगर समन्वयकों के तालमेल से देशभर में यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे, जिससे छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी बड़ी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
NEET UG 2026: एनटीए ने जताया आभार
- माता-पिता और परिवारगण - प्रत्येक विद्यार्थी के पीछे मौन समर्थन के लिए
- निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों, केंद्र अधीक्षकों और नगर समन्वयकों - निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए
- जिला प्रशासन और पुलिस - परीक्षा के दिन सुरक्षित और सुचारू आवागमन तथा समग्र सहयोग के लिए
- ECIL, BEL, EDCIL - प्रौद्योगिकी, रसद और सुरक्षित वितरण के लिए
- बायोमेट्रिक्स, सीसीटीवी, फ्रिस्किंग और जैमर का समर्थन करने वाली टीमों को -परीक्षा की निष्पक्षता के लिए
- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का NTA मुख्यालय का दौरा करने और टीम को प्रेरित करने के लिए तथा @EduMinOfIndia का अटूट समर्थन के लिए आभार।
अगली खबर
]NEET 2026: देशभर के 551 शहरों में हुई परीक्षा, धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय से की व्यवस्थाओं की समीक्षा
अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा की जमीनी तैयारियों का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय का दौरा किया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल