NEET UG 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कितनी सीटें? पिछले साल हुई बढ़ोतरी, जानें राज्यवार डिटेल
Santosh Kumar | June 20, 2025 | 03:39 PM IST | 2 mins read
एनएमसी के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में भारत में 707 निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 1,09,048 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 का परिणाम 14 जून को घोषित हुआ, जिसमें कुल 12.37 लाख उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लगभग 55,688 एमबीबीएस सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। पिछले एक साल में, नए मेडिकल कॉलेज खुलने के साथ ही नई एमबीबीएस सीटें भी बढ़ी हैं। इस लेख में राज्यवार आधार पर सरकारी एमबीबीएस सीटों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है।
जैसे ही एनटीए ने नीट का रिजल्ट जारी किया, कई छात्रों के मन में यह सवाल था कि एमबीबीएस के लिए भारत में सबसे अच्छे मेडिकल कॉलेज कौन से हैं। इसका जवाब शिक्षा मंत्रालय की एनआईआरएफ रैंकिंग में मिलता है।
NEET UG 2025: एमबीबीएस के लिए टॉप मेडिकल कॉलेज
एनआईआरएफ रैंकिंग में देश के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों की सूची दी गई है। एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली लगातार चार वर्षों तक देश का नंबर-1 मेडिकल कॉलेज बना हुआ है।
देश भर से छात्र एमबीबीएस सीट प्राप्त करके डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए नीट यूजी में शामिल होते हैं। हर साल नए मेडिकल कॉलेज खुलने के साथ ही एमबीबीएस सीटों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती है।
NEET 2025 Result: पिछले वर्ष एमबीबीएस सीटों में वृद्धि
एनएमसी के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में भारत के 707 मेडिकल कॉलेजों में कुल 1,09,048 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। 2022-23 में देशभर में कुल 322 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, जिनमें 48,212 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध थीं।
सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 386 हो गई और 2023-24 में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर 55,880 हो गई। इस तरह 64 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खुले और इससे करीब 7,668 एमबीबीएस सीटें बढ़ गईं।
NEET UG 2025 Total Seats: एमबीबीएस के लिए कुल सरकारी सीटें
कुल सरकारी एमबीबीएस सीटों और कॉलेजों की संख्या का राज्यवार विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है-
|
राज्य/संघ राज्य क्षेत्र का नाम |
सरकारी कॉलेज की संख्या |
सरकारी सीटें |
|---|---|---|
|
अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह |
1 |
114 |
|
आंध्र प्रदेश |
18 |
3235 |
|
अरुणाचल प्रदेश |
1 |
50 |
|
असम |
13 |
1550 |
|
बिहार |
13 |
1615 |
|
चंडीगढ़ |
1 |
150 |
|
छत्तीसगढ |
10 |
1355 |
|
दादरा एवं नगर हवेली |
1 |
177 |
|
दिल्ली |
8 |
1247 |
|
गोवा |
1 |
180 |
|
गुजरात |
23 |
4250 |
|
हरियाणा |
6 |
835 |
|
हिमाचल प्रदेश |
7 |
770 |
|
जम्मू और कश्मीर |
11 |
1239 |
|
झारखंड |
7 |
805 |
|
कर्नाटक |
22 |
3450 |
|
केरल |
12 |
1755 |
|
मध्य प्रदेश |
15 |
2400 |
|
महाराष्ट्र |
32 |
5125 |
|
मणिपुर |
3 |
375 |
|
मेघालय |
1 |
50 |
|
मिजोरम |
1 |
100 |
|
नगालैंड |
1 |
100 |
|
उड़ीसा |
12 |
1675 |
|
पुदुचेरी |
2 |
380 |
|
पंजाब |
5 |
850 |
|
राजस्थान |
26 |
3955 |
|
तमिलनाडु |
38 |
5250 |
|
तेलंगाना |
28 |
3890 |
|
त्रिपुरा |
1 |
125 |
|
उत्तर प्रदेश |
35 |
4303 |
|
उत्तराखंड |
5 |
700 |
|
पश्चिम बंगाल |
26 |
3825 |
NEET UG Counselling 2025: एमसीसी नीट काउंसलिंग पात्रता
भारत में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें दो भागों में विभाजित हैं - 15% अखिल भारतीय कोटा और 85% राज्य कोटा। एआईक्यू सीटों के लिए काउंसलिंग चिकित्सा परामर्श समिति (एमसीसी) द्वारा की जाती है।
जबकि राज्य कोटा सीटें उस राज्य के पात्र निवासियों के लिए उपलब्ध हैं। सीट पाने के लिए, उम्मीदवार को नीट कटऑफ को पास करना होगा। इसके अलावा, डीयू और एएमयू जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं।
अगली खबर
]NEET Result: मिर्जापुर के सुदूरवर्ती इलाके में सरकारी स्कूल की 12 दलित और ओबीसी लड़कियों ने नीट परीक्षा पास की
नीट यूजी 2025 रिजल्ट 14 जून को घोषित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा पास करने वाली छात्राओं में श्वेता पाल, कुमारी पूजा रंजन, प्रिंसी, कोमल कुमारी, लक्ष्मी, अनुराधा, सभ्या प्रजापति, दीप्ति और पूजा सोनकर शामिल हैं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें