NEET UG 2025 Registration Live: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन शुरू; 4 मई को एग्जाम, जानें आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न
Santosh Kumar | February 8, 2025 | 06:00 PM IST | 5 mins read
नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है। नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try NowNEET UG 2025 Registration Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2025 अधिसूचना जारी कर दी है। नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 कल यानी 7 फरवरी से शुरू कर दिया गया है। परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 ऑनलाइन भर सकते हैं। एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को एक पाली में आयोजित की जाएगी।
Re-NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
Re-NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
Re-NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
नीट यूजी 2025 अधिसूचना में नीट परीक्षा तिथि, आवेदन तिथि, एग्जाम पैटर्न और नीट परीक्षा निर्देश समेत अन्य विवरण शामिल हैं। नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी 2025 पात्रता, पैटर्न
नीट यूजी 2025 परीक्षा लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के पास कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए। साथ ही 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी अनिवार्य विषय होने चाहिए।
नीट यूजी 2025 परीक्षा की अवधि 180 मिनट है। नीट यूजी 2025 परीक्षा 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
नीट पेपर 2025 में 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे और कोई वैकल्पिक प्रश्न नहीं होगा। परीक्षा में भौतिकी और रसायन विज्ञान में 45-45 प्रश्न और जीव विज्ञान में 90 प्रश्न होंगे। सभी श्रेणियों के लिए नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन शुल्क नीचे दिया गया है-
|
वर्ग |
नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन शुल्क |
|---|---|
|
सामान्य |
1,700 रुपये |
|
सामान्य-ईडब्ल्यूएस |
1,600 रुपये |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल |
1,600 रुपये |
|
एससी, एसटी, दिव्यांग, तृतीय लिंग |
1,000 रुपये |
NEET UG 2025 Registration: नीट यूजी 2025 डेट्स
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में नीट यूजी 2025 डेट्स की जांच कर सकते हैं-
|
इवेंट |
नीट यूजी 2025 डेट्स
|
|---|---|
|
नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 शुरू |
7 फरवरी 2025 से 7 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) |
|
नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट |
7 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) |
|
विवरण में सुधार की तिथि |
9-11 मार्च 2025 |
|
शुल्क (विदेशी केंद्रों के लिए) |
₹9500/- |
|
शहर सूचना की घोषणा |
26 अप्रैल 2025 तक |
|
एडमिट कार्ड डाउनलोड करना |
1 मई 2025 तक |
|
नीट परीक्षा तिथि 2025 |
4 मई 2025 |
|
परीक्षा की अवधि |
180 मिनट (03 घंटे) |
|
परीक्षा का समय |
दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (IST) |
|
परिणाम की घोषणा (संभावित तिथि) |
14 जून 2025 तक |
February 8, 2025 | 06:00 PM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: नीट का फॉर्म भरने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
छात्रों को परेशानी मुक्त नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ की जरूरत होगी-
- आधार कार्ड
- कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट।
- कक्षा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण प्रमाण पत्र।
- एक सफेद कागज पर उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रति।
- छात्र की उंगली और अंगूठे के निशान (स्कैन किए गए)।
- नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो।
- सरकार द्वारा अनुमोदित वैध पहचान प्रमाण।
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)
- अधिवास प्रमाणपत्र।
February 8, 2025 | 05:26 PM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: आवेदन के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं
इससे पहले, एनटीए ने स्पष्ट किया कि एनटीए नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है। उम्मीदवार एनटीए नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन करने के लिए अन्य माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं।
February 8, 2025 | 04:49 PM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें?
उम्मीदवार नीट यूजी पंजीकरण 2025 करने के लिए नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- पेज पर नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण की सहायता से स्वयं को पंजीकृत करें।
- निर्देशों को पढ़ें और Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
- आवश्यक विवरण के साथ नीट 2025 आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
February 8, 2025 | 04:19 PM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: नीट यूजी 2025 सिलेबस
नीट यूजी 2025 सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2025@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
February 8, 2025 | 03:30 PM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: नीट यूजी एग्जाम पैटर्न
एनटीए ने कहा है कि सभी नीट यूजी 2025 उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि प्रश्न पत्र पैटर्न और परीक्षा अवधि पूर्व-कोविड प्रारूप पर वापस आ जाएगी, जहां अब कोई सेक्शन बी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- NEET 2025 Exam Pattern: नीट यूजी एग्जाम पैटर्न में बदलाव; वैकल्पिक प्रश्न हटाए गए, परीक्षा अवधि 3 घंटे
February 8, 2025 | 03:02 PM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2025 अधिसूचना जारी कर दी है। नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 कल यानी 7 फरवरी से शुरू कर दिया गया है।
February 8, 2025 | 02:00 PM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन डेट
नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन 7 फरवरी से शुरू हो गया है और नीट आवेदन पत्र 2025 भरने की अंतिम तिथि 7 मार्च है।
February 8, 2025 | 01:26 PM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: नीट यूजी 2025 परीक्षा तिथि
जो उम्मीदवार एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से 7 मार्च, 2025 तक नीट 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं। एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
February 8, 2025 | 12:56 PM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: नीट यूजी 2025 आयु सीमा
नीट यूजी 2025 के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा यह है कि उनका जन्म 31 दिसंबर 2008 को या उससे पहले हुआ हो। एनटीए ने बताया कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) और स्नातक चिकित्सा शिक्षा बोर्ड (यूजीएमईबी) के अनुसार परीक्षा के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
February 8, 2025 | 12:20 PM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन शुल्क
सभी श्रेणियों के लिए नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन शुल्क नीचे दिया गया है-
|
वर्ग |
शुल्क |
|---|---|
|
सामान्य |
1,700 रुपये |
|
सामान्य-ईडब्ल्यूएस |
1,600 रुपये |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल |
1,600 रुपये |
|
एससी, एसटी, दिव्यांग, तृतीय लिंग |
1,000 रुपये |
February 8, 2025 | 11:42 AM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: पेन-पेपर मोड में परीक्षा
कुल 1,08,940 एमबीबीएस सीटों को भरने के लिए नीट यूजी परीक्षा ओएमआर पेन-पेपर मोड में एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
February 8, 2025 | 11:19 AM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड डेट
एनटीए 1 मई 2025 तक नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है।
February 8, 2025 | 10:48 AM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: नीट का फॉर्म भरने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए
छात्रों को परेशानी मुक्त नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ की जरूरत होगी-
- आधार कार्ड
- कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट।
- कक्षा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण प्रमाण पत्र।
- एक सफेद कागज पर उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रति।
- छात्र की उंगली और अंगूठे के निशान (स्कैन किए गए)।
- नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो।
- सरकार द्वारा अनुमोदित वैध पहचान प्रमाण।
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि आवश्यक हो)
- अधिवास प्रमाणपत्र।
February 8, 2025 | 10:31 AM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: नीट यूजी 2025 पात्रता
नीट यूजी 2025 परीक्षा लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के पास कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए। साथ ही 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी अनिवार्य विषय होने चाहिए।
February 8, 2025 | 10:08 AM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें?
उम्मीदवार नीट यूजी पंजीकरण 2025 करने के लिए नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- पेज पर नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण की सहायता से स्वयं को पंजीकृत करें।
- निर्देशों को पढ़ें और Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
- आवश्यक विवरण के साथ नीट 2025 आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।
February 8, 2025 | 09:41 AM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: नीट परीक्षा तिथि 2025
एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को एक पाली में आयोजित की जाएगी। एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न केन्द्रों पर होगी।
February 8, 2025 | 09:36 AM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 कैसे भरें?
नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म 2025 ऑनलाइन भर सकते हैं।
February 8, 2025 | 09:36 AM IST
NEET UG 2025 Registration Live Updates: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 शुरू
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2025 अधिसूचना जारी कर दी है। नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 कल यानी 7 फरवरी से शुरू कर दिया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल