NEET UG 2025: एनटीए ने नीट यूजी से संबंधित संदिग्ध दावों की सूचना देने के लिए एक मंच की घोषणा की

Santosh Kumar | April 27, 2025 | 11:33 AM IST | 2 mins read

पिछले साल की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक सहित कई कथित अनियमितताओं के बाद एहतियाती उपाय के तौर पर इस प्लेटफॉर्म की घोषणा की गई है।

NEET 2026 Free Mock Test with Solutions

Download the NEET 2026 Free Mock Test PDF with detailed solutions. Practice real exam-style questions, analyze your performance, and enhance your preparation.

Download EBook
एनटीए द्वारा नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी से जुड़े संदिग्ध दावों की शिकायत करने के लिए एक विशेष प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखना और अनैतिक गतिविधियों को रोकना है। एनटीए ने अभ्यर्थियों को आगाह किया है कि वे झूठे दावे करने वाले जालसाजों के झांसे में न आएं।

पिछले साल की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक सहित कई कथित अनियमितताओं के बाद एहतियाती उपाय के तौर पर इस प्लेटफॉर्म की घोषणा की गई है। एनटीए द्वारा नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।

NEET UG 2025: संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें

परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर एनटीए महानिदेशक प्रदीप सिंह खरोला ने कहा कि अगर उम्मीदवारों को कुछ भी संदिग्ध दिखाई देता है तो वे इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। तीन तरह की चीजों को संदिग्ध माना जाएगा:

  • कोई भी वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट जो नीट प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा करता हो।
  • कोई भी व्यक्ति जो परीक्षा सामग्री उपलब्ध कराने का वादा करता हो।
  • कोई भी व्यक्ति जो एनटीए या सरकारी अधिकारी होने का दिखावा करता हो।

महानिदेशक ने कहा कि ऐसी किसी भी गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करना महत्वपूर्ण है। "रिपोर्टिंग फ़ॉर्म सरल है और उपयोगकर्ता इसे भरकर बता सकते हैं कि उन्होंने क्या देखा, यह कहां और कब हुआ और सहायक फाइलें अपलोड कर सकते हैं।

Also read NEET UG 2025 Admit Card Live: नीट यूजी एडमिट कार्ड कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट, रिलीज डेट, एग्जाम पैटर्न

NEET UG 2025 Admit Card: नीट यूजी एडमिट कार्ड जल्द

यदि आपको नीट परीक्षा से संबंधित उपरोक्त किसी भी संदिग्ध गतिविधि का पता चलता है या संदेह होता है, तो कृपया तुरंत एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या neet.nta.ac.in पर इसकी सूचना दें।

एनटीए की यह पहल सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के अनुरूप है जिसका उद्देश्य परीक्षाओं में अनुचित प्रथाओं को खत्म करना और उम्मीदवारों के भविष्य की रक्षा करना है।

एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा देश भर के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। एनटीए परीक्षा से कुछ दिन पहले नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। यह संभवतः 1 मई को जारी किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]