NEET 2025 Exam Pattern: नीट यूजी एग्जाम पैटर्न में बदलाव; वैकल्पिक प्रश्न हटाए गए, परीक्षा अवधि 3 घंटे
Santosh Kumar | January 25, 2025 | 01:59 PM IST | 2 mins read
कोविड-19 महामारी के दौरान जो वैकल्पिक प्रश्न जोड़े गए थे, उन्हें अब हटा दिया गया है। अब नीट परीक्षा में कुल 180 प्रश्न अनिवार्य होंगे।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के परीक्षा पैटर्न में बदलाव की घोषणा की है। एनटीए ने नीट के प्रश्न पत्र पैटर्न और परीक्षा अवधि को कोविड से पहले के प्रारूप जैसा बनाने की घोषणा की है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के जरिए नीट यूजी संशोधित परीक्षा पैटर्न पर जारी अधिसूचना देख सकते हैं।
Re-NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
Re-NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
Re-NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
कोविड-19 महामारी के दौरान जो वैकल्पिक प्रश्न जोड़े गए थे, उन्हें अब हटा दिया गया है। अधिसूचना के अनुसार, अब नीट परीक्षा में कुल 180 प्रश्न अनिवार्य होंगे। इसके अलावा परीक्षा की समय सीमा भी घटाकर 3 घंटे कर दी गई है।
NEET 2025 Exam Pattern: पुराने पैटर्न पर लौटी परीक्षा
जारी अधिसूचना में एनटीए ने कहा है कि सभी नीट (यूजी)-2025 अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि प्रश्न पत्र का पैटर्न और परीक्षा अवधि कोविड से पहले वाले प्रारूप पर वापस आ जाएगी। जहां अब कोई सेक्शन बी नहीं होगा।
नोटिस के मुताबिक फिजिक्स और केमिस्ट्री से 45-45 सवाल और बायोलॉजी से 90 सवाल होंगे। इन्हें हल करने के लिए छात्रों को 180 मिनट का समय मिलेगा। एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा की तारीख जल्द जारी की जा सकती है।
NEET UG 2025 Exam Date: आवेदन के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं
इससे पहले, एनटीए ने स्पष्ट किया कि एनटीए नीट 2025 पंजीकरण के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है। उम्मीदवार एनटीए नीट यूजी 2025 के लिए आवेदन करने के लिए अन्य माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं।
नीट यूजी आवेदन पत्र 2025 में उम्मीदवारों की मदद के लिए, एनटीए ने अपार आईडी बनाने के लिए एक उपयोगकर्ता गाइड भी जारी किया है। उम्मीदवार पोर्टल पर इस संबंध में अधिसूचना और वीडियो गाइड देख सकते हैं।
नीट यूजी 2025 का सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2025@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल