NEET UG 2025 City Intimation Slip: नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप neet.nta.nic.in पर जारी, 4 मई को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | April 23, 2025 | 07:08 PM IST | 2 mins read
जारी अधिसूचना के अनुसार एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा देश भर के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। नीट यूजी 2025 सिटी स्लिप एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। एनटीए द्वारा नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीट यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे देख सकते हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा देश भर के 552 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 4 मई 2025 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
NEET UG 2025 Admit Card: नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड जल्द
छात्रों के लिए नीट यूजी सिटी स्लिप 2025 आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा की मदद से इसे चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने नोटिफिकेशन में उम्मीदवारों को बताया है कि यह एडमिट कार्ड नहीं है, नीट यूजी सिटी स्लिप 2025 केवल उस शहर के बारे में जानकारी प्रदान करता है जिसमें परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की परीक्षा होगी।
एनटीए परीक्षा से कुछ दिन पहले नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। नीट यूजी 2025 हॉल टिकट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है, जिसे परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।
Also read NEET UG Admit Card 2025:नीट यूजी एडमिट कार्ड लिंक 1 मई को होगा उपलब्ध, डाउनलोड चरण जानें
NEET UG 2025 City Slip: नीट यूजी सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीट यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- नीट यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक को ओपन करें।
- वेबसाइट पर नीट यूजी लॉगिन विवरण को दर्ज करें।
- नीट यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज डिटेल्स की जांच करें और डाउनलोड करें।
यदि किसी अभ्यर्थी को नीट यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने में समस्या आ रही है, तो वे एनटीए से 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2025@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे सभी महत्वपूर्ण अपडेट प्राप्त करने के लिए समय-समय पर एनटीए की वेबसाइट https://www.nta.ac.in और https://neet.nta.nic.in/ देखते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें