NEET PG Seat Matrix 2024: नीट पीजी सीट मैट्रिक्स; भारत में शीर्ष कॉलेजों और राज्यवार मेडिकल सीटों का विवरण
Abhay Pratap Singh | November 7, 2024 | 06:22 PM IST | 3 mins read
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ऑनलाइन नीट पीजी काउंसलिंग आयोजित करता है और च्वाइस-फिलिंग विकल्प से पहले सीट मैट्रिक्स जारी करता है।
Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.
Download nowनई दिल्ली: भारत में प्रत्येक वर्ष स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) द्वारा नीट पीजी का आयोजन किया जाता है। नीट पीजी सीट मैट्रिक्स के आधार पर उम्मीदवार ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित कर सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में भारत में नीट पीजी सीटों की संख्या में करीब 127 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
NEET PG Seat Matrix 2024 - नीट पीजी सीट मैट्रिक्स
नीट पीजी परीक्षा डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD)/ मास्टर ऑफ सर्जरी (MS) / पीजी डिप्लोमा (PG Diploma) पाठ्यक्रमों की सभी सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवार मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया/ नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा संबंद्ध भारत के किसी भी संस्थान से एमबीबीएस परीक्षा पूरी करने के बाद नीट पीजी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Total NEET PG Seats in India - नीट पीजी 2024 सीट मैट्रिक्स
इस साल नीट पीजी में 4,000 सीटों की बढ़ोतरी की गई है, जिससे बाद अब 73,111 पीजी सीटें हो गई हैं। वर्ष 2014 में नीट पीजी सीटों की कुल संख्या 31,185 थी। भारत में सबसे अधिक नीट पीजी सीटें महाराष्ट्र राज्य के मेडिकल कॉलेजों में हैं। बता दें कि, एमसीसी 50% केंद्रीय और डीम्ड विश्वविद्यालयों में नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करता है। हालांकि, नीट पीजी 2024 की सीट मैट्रिक्स अभी तक प्राधिकरण द्वारा जारी नहीं की गई है।
NEET PG Seats in India - नीट पीजी सीट्स इन इंडिया
एमसीसी ऑनलाइन नीट पीजी काउंसलिंग आयोजित करता है और च्वाइस-फिलिंग विकल्प देने से पहले सीट मैट्रिक्स जारी करता है। नीट पीजी के माध्यम से सरकारी कॉलेजों में 31345 सीटें, निजी कॉलेजों में 31345 सीटें उपलब्ध हैं। नीट पीजी में अच्छे अंक पाने वालों की सूची में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 550 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
NEET PG Seats in India Category Wise - नीट पीजी सीट मैट्रिक्स का वर्गीकरण
नीट पीजी सीट मैट्रिक्स 2024 को चार भागों - 1) अखिल भारतीय कोटा सीट मैट्रिक्स (AIQ), 2) डीम्ड विश्वविद्यालय सीट मैट्रिक्स, 3) डीएनबी सीट मैट्रिक्स और 4) सेंट्रल इंटरनल सीट मैट्रिक्स में बांटा गया है।
- एआईक्यू सीट मैट्रिक्स में 50% सीटें शामिल है, जो मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से आवंटित की जाती हैं।
- डीम्ड यूनिवर्सिटी सीट मैट्रिक्स में मैनेजमेंट कोटा के तहत सीटें शामिल हैं।
- केंद्रीय संस्थानों की सीट मैट्रिक्स में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (IP), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में उपलब्ध NEET PG सीटें शामिल हैं।
- डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड) सीट मैट्रिक्स डीएनबी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले विभिन्न विशेषज्ञताओं और संस्थानों में उपलब्ध सीटों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
NEET PG Seat Matrix of Top 10 Colleges in India: भारत के शीर्ष 20 कॉलेज
नीट पीजी के माध्यम से प्रवेश देने वाले भारत के शीर्ष 10 मेडिकल कॉलेजों की सीट मैट्रिक्स की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | मेडिकल कॉलेजों के नाम | एमडी/ एमएस/ पीजी डिप्लोमा सीटें |
|---|---|---|
| 1 | क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, सीएमसी वेल्लोर | 218 |
| 2 | अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर | 159 |
| 3 | संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS), लखनऊ | 132 |
| 4 | बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी | 189 |
| 5 | कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (KMC), मणिपाल | 268 |
| 6 | मद्रास मेडिकल कॉलेज एंड गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल (MMC), चेन्नई | 609 |
| 7 | किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ | 436 |
| 8 | वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल (VMMC), दिल्ली | 325 |
| 9 | डॉ. डीवाई पाटिल विद्यापीठ | 220 |
| 10 | शिक्षा 'ओ' अनुसंधान, भुवनेश्वर | 112 |
NEET PG Seats in India State Wise - भारत में मेडिकल सीटों का राज्यवार विवरण
भारत के विभिन्न राज्यों में NEET PG सीटों का वितरण अलग-अलग है, जिसमें सरकारी और निजी दोनों मेडिकल कॉलेजों में सीटें उपलब्ध हैं। उम्मीदवार नीचे सारणी में राज्यवार सीटें देख सकते हैं:
| राज्य/संघ राज्य क्षेत्र |
सरकारी मेडिकल कॉलेज |
निजी मेडिकल कॉलेज |
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटें | निजी मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटें |
|---|---|---|---|---|
|
अंडमान व निकोबार द्वीप समूह |
1 |
0 |
0 |
0 |
|
आंध्र प्रदेश |
18 |
19 |
1,923 |
1,645 |
|
अरुणाचल प्रदेश |
1 |
0 |
0 |
0 |
|
असम |
13 |
0 |
738 |
0 |
|
बिहार |
13 |
8 |
908 |
321 |
|
चंडीगढ़ |
1 |
0 |
585 |
0 |
|
दिल्ली |
8 |
2 |
2,889 |
49 |
|
गोवा |
1 |
0 |
137 |
0 |
|
गुजरात |
23 |
17 |
2,186 |
724 |
|
हरयाणा |
6 |
9 |
432 |
465 |
|
जम्मू और कश्मीर |
11 |
1 |
606 |
51 |
|
झारखंड |
7 |
2 |
263 |
0 |
|
कर्नाटक |
24 |
46 |
1,856 |
4,593 |
|
केरल |
12 |
21 |
1,077 |
868 |
|
मध्य प्रदेश |
15 |
12 |
1,489 |
859 |
|
महाराष्ट्र |
32 |
36 |
3,576 |
2,498 |
|
मणिपुर |
3 |
1 |
255 |
0 |
|
नागालैंड |
1 |
0 |
0 |
0 |
|
ओडिशा |
12 |
5 |
725 |
509 |
|
पंजाब |
5 |
7 |
408 |
384 |
|
राजस्थान |
26 |
9 |
2,255 |
1,033 |
|
तमिलनाडु |
38 |
36 |
2,765 |
2,369 |
|
तेलंगाना |
28 |
28 |
1,504 |
1,608 |
|
उत्तर प्रदेश |
35 |
33 |
2,301 |
1,919 |
|
पश्चिम बंगाल |
26 |
9 |
1,791 |
297 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल