NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग शुरू, 8 नवंबर को सीट आवंटन रिजल्ट, रिपोर्टिंग डेट जानें
Saurabh Pandey | October 28, 2025 | 12:28 PM IST | 2 mins read
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर NEET PG 2025 काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित की गई हैं।
Get complete details on the NEET PG 2026 syllabus, including subject-wise topics, weightage, and important areas to focus on for effective exam preparation.
Download nowनई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से 5 नवंबर तक अपने पसंदीदा कॉलेज के लिए पंसद भर सकते हैं। चॉइस लॉकिंग 5 नवंबर, 2025 को शाम 4 बजे से शुरू होकर रात 11:55 बजे तक रहेगी।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर NEET PG 2025 काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा कर दी है। नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में घोषित की गई हैं।
नीट पीजी राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 17 अक्टूबर से चल रही है, जो 5 नवंबर 2025 चलेगी। पीजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन उपलब्ध लिंक के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
50% एआईक्यू सीटों के साथ, 100% डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ESIC, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और AFMS सीटों में प्रवेश के लिए भी नीट पीजी काउंसलिंग 2025 आयोजित की जाएगी।
NEET PG Counselling 2025: काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया
- नीट पीजी काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- अब आवेदन सेव करें और सबमिट पर क्लिक करें।
NEET PG Counselling 2025: राउंड 1 शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथि
|
|---|---|
|
नीट पीजी 2025 काउंसलिंग पंजीकरण तिथियां
|
17 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक
|
|
विकल्प भरने और लॉक करने की तिथियां
|
28 अक्टूबर से 5 नवंबर 2025 तक
|
|
सीट आवंटन परिणाम की तिथि
|
8 नवंबर 2025
|
|
प्रवेश एवं रिपोर्टिंग की तिथि
|
9 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक
|
|
डाटा वेरिफिकेशन
|
16 से 18 नवंबर 2025
|
Also read MP PNST Counselling 2025: एमपी पीएनएसटी फाइनल राउंड सीट आवंटन रिजल्ट dme.mponline.gov.in पर जारी
NEET PG Counselling 2025: राउंड 2 शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथि
|
|---|---|
| नीट पीजी 2025 काउंसलिंग पंजीकरण तिथियां | 19 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक |
| विकल्प भरने और लॉक करने की तिथियां | 19 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक |
| सीट आवंटन परिणाम की तिथि | 26 नवंबर 2025 |
| प्रवेश एवं रिपोर्टिंग की तिथि | 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक |
|
डाटा वेरिफिकेशन
|
5 से 6 दिसंबर 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल