NEET Paper Leak 2026: ईमानदार छात्रों के साथ नहीं होगा अन्याय', पेपर लीक के आरोपों के बीच NTA का बड़ा आश्वासन

Saurabh Pandey | May 11, 2026 | 04:00 PM IST | 3 mins read

परीक्षा एजेंसी ने कहा कि लाखों ईमानदार छात्रों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर शिक्षा मंत्रालय के परामर्श से पारदर्शी कदम उठाए जाएंगे।

Re-NEET 2026 Mock Test

Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.

Try Now
एनटीए ने जांच एजेंसियों की सराहना की है और कहा है कि वे तकनीकी सहायता और डेटा प्रदान कर पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) द्वारा नीट यूजी 2026 के संबंध में की जा रही जांच और कथित अनियमितताओं की खबरों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। एनटीए का तरफ से कहा गया है कि मामले की फिलहाल जांच चल रही है और संबंधित एजेंसियां समय रहते तथ्यों का पता लगा लेंगी। एनटीए जांच के बारे में कोई पूर्वधारणा नहीं बनाएगा और न ही इसके संभावित परिणाम का अनुमान लगाएगा। एजेंसियां जो भी निष्कर्ष निकालेंगी - जिनमें आगे की कार्रवाई की आवश्यकता वाले निष्कर्ष भी शामिल हैं, उनकी पारदर्शी तरीके से जांच की जाएगी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सार्वजनिक किया जाएगा।

एनटीए ने मुख्य रूप से निम्नलिखित बातें रिकॉर्ड पर रखी हैं-

  1. सुरक्षा का दावा - 3 मई 2026 को आयोजित परीक्षा पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न हुई थी। प्रश्नपत्रों को GPS वाहनों में ले जाया गया था और केंद्रों पर AI मॉनिटरिंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और 5G जैमर्स जैसे कड़े इंतजाम थे।
  2. शिकायत और जांच - परीक्षा के चार दिन बाद 7 मई की शाम को एनटीए को गड़बड़ी के इनपुट्स मिले, जिन्हें 8 मई की सुबह स्वतंत्र जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया गया। हालिया गिरफ्तारियां उसी जांच का हिस्सा हैं।
  3. सहयोग का वादा - एनटीए ने जांच एजेंसियों की सराहना की है और कहा है कि वे तकनीकी सहायता और डेटा प्रदान कर पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।
  4. छात्रों को आश्वासन - एजेंसी ने कहा कि लाखों ईमानदार छात्रों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर शिक्षा मंत्रालय के परामर्श से पारदर्शी कदम उठाए जाएंगे।

NEET Paper Leak 2026: एसओजी की कार्रवाई और गिरफ्तारियां

इस मामले में राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने अब तक देहरादून, सीकर और झुंझुनूं से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सीकर में एक कोचिंग से जुड़े करियर काउंसलर को भी गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ता अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह दस्तावेज महज एक सटीक 'अनुमान' (Guess Paper) था या परीक्षा से पहले नीट के प्रश्न बैंक (Question Bank) के वास्तविक लीक होने का सबूत है।

neet 2026 irregularities rajasthan: गेस पेपर वायरल

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' (NEET UG-2026) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की जांच में परीक्षा की शुचिता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जांच में सामने आया है कि परीक्षा से करीब 42 घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर एक 'गेस पेपर' वायरल हो गया था, जिसके 100 से अधिक प्रश्न वास्तविक परीक्षा के जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान खंडों से मेल खाते हैं।

Also read AIIMS INI CET Admit Card 2026: आईएनआई सीईटी जुलाई एडमिट कार्ड aiimsexams.ac.in पर जारी, परीक्षा 16 मई को

मीडिया रिपोर्टों और जांच में यह बात सामने आई है कि यह कथित गेस पेपर कोई साधारण अनुमान नहीं था। इसे छात्रों और बिचौलियों के बीच 20,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की भारी भरकम राशि में बेचा गया। परीक्षा की पूर्व संध्या तक इस पेपर की प्रतियां चोरी-छिपे 30,000 रुपये में भी बांटी जा रही थीं। जांच में पाया गया कि यह पेपर "Forwarded many times" लेबल के साथ व्हाट्सएप ग्रुपों और पीजी हॉस्टल्स में तेजी से फैलाया गया था।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]