NEET MDS 2026: नीट एमडीएस आवेदन लिंक nbe.edu.in पर जल्द सक्रिय होगी; परीक्षा तिथि, शुल्क, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | February 22, 2026 | 06:39 PM IST | 2 mins read
नीट एमडीएस परीक्षा भारत भर के दंत चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) सीटों पर प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है।
Download NEET MDS 2021–2025 question papers with answers. Spot repeated patterns, exam trends & practice real recalled questions.
Download Ebookनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से नीट एमडीएस 2026 (NEET MDS 2026) के लिए आवेदन लिंक जल्द ही सक्रिय की जाएगी। एनबीई की घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर नीट एमडीएस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम में भर सकेंगे।
NEET MDS 2026 Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
आवेदकों को नीट एमडीएस 2026 के लिए आवेदन से पहले पात्रता मानदंड की जांच कर लेना चाहिए:
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। प्रवासी भारतीय नागरिक (ओसीआई) और भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ) भी आवेदन कर सकते हैं।
- मेडिकल आवेदकों के पास भारतीय संस्थान या डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) द्वारा अधिकृत और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अनुमोदित संस्थान से बीडीएस की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों के पास डीसीआई या राज्य दंत परिषद द्वारा जारी किया गया अस्थायी या स्थायी पंजीकरण प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- उम्मीदवारों को 31 मई, 2026 को या उससे पहले 12 महीने की इंटर्नशिप पूरी करनी होगी।
नीट एमडीएस 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3,500 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्तियों को 2,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा।
एनबीईएमएस की ओर से नीट एमडीएस 2026 का आयोजन 2 मई, 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। नीट एमडीएस परीक्षा भारत भर के दंत चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) सीटों पर प्रवेश देने के लिए आयोजित की जाती है।
NEET MDS Application Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
नीट एमडीएस आवेदन फॉर्म 2026 भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
- एनएटी की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल