NEET 2026: देशभर के 551 शहरों में हुई परीक्षा, धर्मेंद्र प्रधान ने एनटीए मुख्यालय से की व्यवस्थाओं की समीक्षा

Santosh Kumar | May 3, 2026 | 10:37 PM IST | 1 min read

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के माध्यम से नीट यूजी परीक्षा में शामिल हो रहे सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Re-NEET 2026 Mock Test

Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.

Try Now
धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा की ज़मीनी तैयारियों का जायजा लेने के लिए एनटीए मुख्यालय का दौरा किया। (इमेज-एक्स/@DDIndialive)

नई दिल्ली: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) 2026 रविवार को देश भर के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा की ज़मीनी तैयारियों का जायजा लेने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के मुख्यालय का दौरा किया।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस दौरान परीक्षा की व्यवस्थाओं, परीक्षा केंद्रों के साथ समन्वय और सुचारू संचालन के लिए स्थापित निगरानी तंत्र जैसे प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को इंतजामों की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एनटीए द्वारा आयोजित इस परीक्षा में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कड़े प्रोटोकॉल के बीच लगभग 23 लाख पंजीकृत अभ्यर्थी शामिल हुए। नीट-यूजी देश की सबसे बड़ी स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में से एक है।

Also read NEET Answer Key 2026 (Out) LIVE: नीट आंसर की कोड 11, 12, 13, 14 जारी; प्रश्न पत्र पीडीएफ, कटऑफ जानें

इसके माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस तथा अन्य संबद्ध चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। अधिकारियों ने मंत्री को इस दौरान परीक्षा की जगहों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताया।

इससे पहले, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल के माध्यम से नीट यूजी परीक्षा में शामिल हो रहे सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं। परीक्षा के बाद अब एनटीए जल्द ही परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी करेगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]