NCET City Intimation Slip 2026: एनसीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.nic.in पर जारी, परीक्षा कार्यक्रम जांचें
Abhay Pratap Singh | April 9, 2026 | 06:45 PM IST | 1 min read
राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड अलग से बाद में जारी किया जाएगा, जो परीक्षार्थियों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 9 अप्रैल को नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2026 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। 17 अप्रैल से आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए एग्जाम पोर्टल exams.nta.nic.in के माध्यम से एनसीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए जारी सिटी इंटिमेशन में परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर, आवेदन संख्या, अभ्यर्थी व उसके पिता का नाम और प्रश्न पत्र का माध्यम सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। एनसीईटी 2026 एग्जाम सिटी डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
National Common Entrance Test 2026: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में कैंडिडेट एनसीईटी 2026 एग्जाम शेड्यूल जांच सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि | परीक्षा पाली |
|---|---|---|
| एनसीईटी 2026 | 17 अप्रैल, 2026 | शिफ्ट-1 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) |
| शिफ्ट-2 (दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक) | ||
| 18 अप्रैल, 2026 | शिफ्ट-1 (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) |
Also readD NB PDCET 2026 Admit Card: डीएनबी पीडीसीईटी एडमिट कार्ड nbe.edu.in पर जारी, 12 अप्रैल को होगी परीक्षा
नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि यह एनसीईटी 2026 का प्रवेश पत्र नहीं है। यह केवल परीक्षा केंद्र के शहर आवंटन की अग्रिम सूचना है, जिसे अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जारी किया गया है। एनसीईटी 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से बाद में जारी किया जाएगा।
एनसीईटी 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में किया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) के लिए एनसीईटी आयोजित किया जाता है।
NCET 2026 City Intimation Slip: डाउनलोड करें
एनसीईटी 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल https://exams.nta.nic.in/ncet/ पर जाएं।
- ‘एनसीईटी-2026 शहर सूचना’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एनसीईटी सिटी स्लिप जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]BCECE LE 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा - एलई के लिए आवेदन आज से शुरू, पात्रता और लिंक जानें
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा - एलई का आयोजन स्नातक इंजीनियरिंग, स्नातक पारा मेडिकल और स्नातक फार्मेसी डिग्री प्रोग्राम के द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल