Saurabh Pandey | May 12, 2026 | 12:44 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने स्पष्ट किया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों (law enforcement agencies) से प्राप्त इनपुट से यह साबित हो गया है कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया की गरिमा भंग हुई थी, जिसे बनाए रखना संभव नहीं है। इसी के मद्देनजर, भारत सरकार ने अब इस पूरे मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। 10 मई की प्रेस रिलीज के बाद, केंद्रीय एजेंसियों से मिली रिपोर्ट और स्वतंत्र जांच के आधार पर भारत सरकार ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस पूरी परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी तारीखों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
Re-NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
Re-NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
Re-NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
एनटीए ने स्पष्ट किया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों (law enforcement agencies) से प्राप्त इनपुट से यह साबित हो गया है कि वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया की गरिमा भंग हुई थी, जिसे बनाए रखना संभव नहीं है। इसी के मद्देनजर, भारत सरकार ने अब इस पूरे मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है।
सीबीआई अब इस कथित पेपर लीक और धांधली के पीछे छिपे सिंडिकेट की व्यापक जांच करेगी। एनटीए ने जांच में पूरी तरह से सहयोग करने और सभी दस्तावेज ब्यूरो को सौंपने का भरोसा दिया है।
एजेंसी ने अपने बयान में स्वीकार किया कि परीक्षा दोबारा कराने से उम्मीदवारों और उनके परिवारों को काफी असुविधा होगी, लेकिन राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली के प्रति जनता के भरोसे को बचाने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य था। एनटीए का मानना है कि परीक्षा रद्द न करना छात्रों के भविष्य और इस महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता के लिए अधिक हानिकारक साबित हो सकता था।
छात्रों के आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मई 2026 चक्र के लिए जिन छात्रों ने पंजीकरण कराया था, उनका डेटा और उम्मीदवारी को ही आगे बढ़ाया जाएगा। छात्रों को न तो दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा और न ही कोई नई परीक्षा फीस देनी होगी। इसके अतिरिक्त, छात्रों द्वारा पहले से भुगतान की गई फीस को वापस (Refund) कर दिया जाएगा और नई परीक्षा का पूरा खर्च NTA अपने आंतरिक संसाधनों से वहन करेगा।
Also read NEET Exam Cancelled 2026 Live: नीट यूजी परीक्षा रद्द; ऑफिसियल नोटिस जारी, नई डेट जल्द
एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अपुष्ट खबर या अफवाह पर ध्यान न दें। परीक्षा की नई तारीखों और दोबारा जारी होने वाले एडमिट कार्ड के संबंध में सभी जानकारियां केवल एनटीए के आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट के माध्यम से ही साझा की जाएंगी।