National Award to Teachers 2025: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन जारी, पात्रता, सिलेक्शन प्रोसेस
Saurabh Pandey | May 29, 2025 | 08:29 PM IST | 1 min read
पुरस्कार निर्णायक मंडल इस पुरस्कार के लिए कोई नामांकन करने के लिए पात्र नहीं है। सर्च-कम-स्क्रीनिंग समितियों के सदस्य भी किसी उत्कृष्ट संकाय सदस्य का स्वतः संज्ञान ले सकते हैं और अनुकरणीय शिक्षकों को नामांकित कर सकते हैं।
नई दिल्ली : शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (National Award for Teachers) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। नामांकन विंडो आधिकारिक पोर्टल - awards.gov.in पर 9 जुलाई, 2025 तक खुली रहेगी।
इसका उद्देश्य भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक में असाधारण संकाय सदस्यों को सम्मानित करना है। ये पुरस्कार उच्च शिक्षा में शिक्षण, शोध, सामुदायिक आउटरीच, संस्थागत सेवा और नवाचार में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हैं।
National Award for Teachers 2025: पुरस्कारों की संख्या
प्रतिवर्ष कुल 35 पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं, जिनमें उच्च शिक्षण संस्थानों (श्रेणी 1) के लिए 25 पुरस्कार और पॉलिटेक्निक (श्रेणी 2) के लिए 10 पुरस्कार होंगे। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, एक प्रमाण पत्र और 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
National Award to Teachers 2025: पात्रता मानदंड
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर पर कम से कम 5 साल का फुलटाइम शिक्षण अनुभव होना चाहिए। नामांकन की अंतिम तिथि तक ऊपरी आयु सीमा 55 वर्ष होनी चाहिए है। हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि कुलपति, निदेशक और प्राचार्य आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
National Award to Teachers 2025: चयन प्रक्रिया
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों के लिए चयन प्रक्रिया में एक सर्च-कम-स्क्रीनिंग समिति द्वारा प्रारंभिक स्क्रीनिंग शामिल है, जिसके बाद पुरस्कार जूरी द्वारा अंतिम चयन किया जाता है। पुरस्कार समारोह 5 सितंबर, 2025 को निर्धारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें