भारत में 33 लाख से अधिक छात्र एकल-शिक्षक स्कूलों पर निर्भर, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक नामांकन
Santosh Kumar | October 13, 2025 | 11:57 AM IST | 2 mins read
एकल शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या 2022-23 के 1,18,190 से घटकर 2023-24 में 1,10,971 हो गई, जो लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट है।
नई दिल्ली: देश भर में एक लाख से अधिक एकल-शिक्षक विद्यालयों में 33 लाख से अधिक छात्र नामांकित हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आंध्र प्रदेश में ऐसे विद्यालयों की संख्या सबसे अधिक है, जबकि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक नामांकन है। शिक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में, देश में 1,04,125 एकल-शिक्षक विद्यालय हैं, जिनमें 33,76,769 छात्र नामांकित हैं। यानी औसतन, प्रत्येक विद्यालय में लगभग 34 छात्र थे।
आरटीई 2009 के अनुसार, कक्षा 1-5 के लिए छात्र-शिक्षक अनुपात 30:1 और कक्षा 6-8 के लिए 35:1 होना चाहिए। देश में एकल-शिक्षक विद्यालयों की संख्या सबसे अधिक आंध्र प्रदेश में है, जबकि छात्र नामांकन के मामले में यूपी शीर्ष पर है।
आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश के बाद झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश का स्थान है। एकल शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या 2022-23 के 1,18,190 से घटकर 2023-24 में 1,10,971 हो गई, जो लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट है।
Single-Teacher Schools: अधिकारी ने क्या कहा?
अधिकारी ने कहा, ‘‘एकल शिक्षक वाले स्कूल शिक्षण प्रक्रिया को बाधित करते हैं इसलिए शिक्षकों की उपलब्धता के लिए शून्य छात्र नामांकन वाले स्कूलों से एकल शिक्षक वाले स्कूलों में शिक्षकों को तैनात करने के प्रयास किए जा रहे हैं।’’
अधिकारी ने कहा, "प्रति स्कूल छात्रों की अधिक संख्या स्कूल के बुनियादी ढांचे के इष्टतम उपयोग को दर्शाती है और सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कम नामांकन वाले स्कूलों को वर्तमान में विलय किया जा रहा है।"
Single-Teacher Schools: एकल-शिक्षक विद्यालयों का विवरण
पुडुचेरी, लद्दाख, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, और चंडीगढ़ जैसे केंद्र शासित प्रदेशों में एकल-शिक्षक विद्यालय नहीं हैं। नीचे दी गई तालिका एकल-शिक्षक विद्यालयों की संख्या का विवरण दिया गया है-
|
राज्य/संघ क्षेत्र |
एकल-शिक्षक स्कूलों की संख्या |
|---|---|
|
आंध्र प्रदेश |
12,912 |
|
उत्तर प्रदेश |
9,508 |
|
झारखंड |
9,172 |
|
महाराष्ट्र |
8,152 |
|
कर्नाटक |
7,349 |
|
लक्षद्वीप |
7,217 |
|
मध्यप्रदेश |
7,217 |
|
पश्चिम बंगाल |
6,482 |
|
राजस्थान |
6,117 |
|
छत्तीसगढ़ |
5,973 |
|
तेलंगाना |
5,001 |
|
दिल्ली |
9 |
|
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह |
4 |
एकल-शिक्षक स्कूलों में छात्र नामांकन
नीचे दी गई तालिका में एकल-शिक्षक स्कूलों में छात्र नामांकन का विवरण दिया गया है-
|
राज्य |
एकल-शिक्षक स्कूलों में छात्र नामांकन |
|---|---|
|
उत्तर प्रदेश |
6,24,327 |
|
झारखंड |
4,36,480 |
|
पश्चिम बंगाल |
2,35,494 |
|
मध्यप्रदेश |
2,29,095 |
|
कर्नाटक |
2,23,142 |
|
आंध्र प्रदेश |
1,97,113 |
|
राजस्थान |
1,72,071 |
प्रति विद्यालय औसत छात्र नामांकन के मामले में चंडीगढ़ और दिल्ली में प्रति विद्यालय छात्रों की संख्या क्रमशः 1,222 और 808 के साथ सबसे अधिक है। वहीं दूसरी ओर, लद्दाख, मिज़ोरम, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में प्रति स्कूल नामांकन दर काफ़ी कम है, जो क्रमशः 59, 70, 73 और 82 है।
इनपुट्स-पीटीआई
अगली खबर
]BSEB Inter Exam 2027: बीएसईबी इंटर परीक्षा पंजीकरण डेट कक्षा 11 में पढ़ रहे छात्रों के लिए 24 अक्टूबर तक बढ़ी
स्कूल प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट biharboardexam.com के माध्यम से बीएसईबी कक्षा 11 पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें