Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, 89.79% छात्र पास, डायरेक्ट लिंक जानें

Santosh Kumar | May 2, 2026 | 11:51 AM IST | 1 min read

इस वर्ष कुल 14,44,713 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 14,33,058 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 12,86,843 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट में इस साल कुल पास प्रतिशत 89.79% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी (कक्षा 12) का रिजल्ट का लिंक आज दोपहर 12 बजे महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) द्वारा एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in के माध्यम से देख सकते हैं। इस साल, कुल पास प्रतिशत 89.79% रहा, जो पिछले साल के आंकड़े 91.88% से 2.09 प्रतिशत अंक कम है।

यह परीक्षा फरवरी और मार्च 2026 के दौरान आयोजित की गई। परिणामों की घोषणा के साथ-साथ, बोर्ड ने स्ट्रीम-वार और डिवीजन-वार आंकड़े भी जारी किए हैं। छात्र अब डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे।

महाराष्ट्र बोर्ड के अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी ने रिजल्ट घोषणा के दौरान बताया कि इस वर्ष कुल 14,44,713 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 14,33,058 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 12,86,843 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।

Maharashtra HSC Result 2026: जेंडर-वाइज पास प्रतिशत

जेंडर-वाइज, 7,58,184 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 6,58,144 पास हुए और उनका पास प्रतिशत 86.8% रहा। वहीं 6,74,874 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं, जिनमें से 6,28,699 पास हुईं और उनका पास प्रतिशत 93.15% रहा।

रिजल्ट घोषणा के समय वेबसाइट पर अत्यधिक ट्रैफिक से बचने के लिए, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 7 अलग-अलग वेबसाइटों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, अंकों के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा कल (3 मई) से शुरू होगी।

Also read ICSE ISC Results 2026: आईसीएसई, आईएससी रिजल्ट cisce.org पर जारी; पास प्रतिशत, टॉपर्स, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

Maharashtra Board Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे देखें?

स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'View HSC Result' लिंक पर क्लिक करें।
  • महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 पेज ओपन होगा।
  • यहां सीट नंबर, माता का नाम भरकर व्यू रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी रिजल्ट रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]