Lucknow University UGET 2025: लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूजी एंट्रेंस एग्जाम शेड्यूल किया जारी, परीक्षा 5 जुलाई से
Abhay Pratap Singh | June 22, 2025 | 01:15 PM IST | 2 mins read
लखनऊ यूनिवर्सिटी स्नातक प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून तक बढ़ा दी गई है।
नई दिल्ली: लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूजी एंट्रेंस एग्जाम 2025 (UGET 2025) का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, एलयू द्वारा स्नातक प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई से 12 जुलाई, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
New: Lucknow University LLB Application Form 2026 Open - Direct Link
Latest: Lucknow University 3-Year LLB Sample Paper With Detailed Solutions
Lucknow university LLB: Syllabus | Sample Question Paper with Solutions
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
यूजीईटी 2025 परीक्षा प्रत्येक दिवस में दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10:30 से और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शुरू होगी। प्रत्येक शिफ्ट की अवधि 90 मिनट है। बीए या बीएससी योग, बीवीओसी (नवीकरणीय ऊर्जा) और शास्त्री जैसे कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
UGET 2025: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “लखनऊ विश्वविद्यालय के सत्र 2025-26 की केंद्रीयकृत प्रवेश व्यवस्था (CAS) के तहत ऑनलाइ स्नातक (UG & UG Professional Programme) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया में ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 25 जून, 2025 कर दी गई है।”
लखनऊ यूनिवर्सिटी की ओर से यूजीईटी 2025 एडमिट कार्ड और आगे के निर्देशों के बारे में जल्द ही जानकारी साझा की जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए छात्र एलयू की ऑफिशियल वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
Lucknow University UGET 2025: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे दी गई सारणी में कैंडिडेट लखनऊ यूनिवर्सिटी यूजी एंट्रेंस एग्जाम 2025 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा तिथि | प्रोग्राम | परीक्षा समय |
|---|---|---|
| 5 जुलाई, 2025 | डीफॉर्मा | सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
|
5 जुलाई, 2025
|
बीएससी (एग्रीकल्चर) | दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक |
|
7 जुलाई, 2025
|
बीएससी (बायो) |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
|
7 जुलाई, 2025
|
बीएलएड |
दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक
|
|
8 जुलाई, 2025
|
बीकॉम |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
|
8 जुलाई, 2025
|
बीकॉम (ऑनर्स) | दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक |
|
9 जुलाई, 2025
|
बीसीए |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
|
9 जुलाई, 2025
|
बीएससी (मैथ) |
दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक
|
|
10 जुलाई, 2025
|
बीबीए |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
|
10 जुलाई, 2025
|
एलएलबी इंटीग्रेटेड 5 वर्षीय |
दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक
|
| 11 जुलाई, 2025 | बीए |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
|
11 जुलाई, 2025
|
बीजेएमसी |
दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक
|
|
12 जुलाई, 2025
|
बीएफए/ बीवीए |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल