IISc Bengaluru: लोकसभा ने आईआईएससी बेंगलुरु के लिए दो सांसदों को नामित करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
Press Trust of India | December 1, 2025 | 07:31 PM IST | 1 min read
विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संकल्प पेश किया जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।
नई दिल्ली: लोकसभा ने 1 दिसबंर को सरकार द्वारा पेश उस प्रस्ताव को मंजूरी दी जिसमें भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु की परिषद के लिए सदन के दो सदस्यों को मनोनीत करने का प्रावधान शामिल है। आईआईएससी परिषद एक शासकीय प्राधिकरण है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विज्ञान की शिक्षा प्रदान करने वाले प्रतिष्ठित संस्थान आईआईएससी की परिषद में लोकसभा के दो सदस्यों को मनोनीत करने की मांग करते हुए संकल्प पेश किया।
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच प्रधान ने संकल्प पेश किया जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।
आईआईएससी परिषद एक शासकीय प्राधिकरण है जो संस्थान के प्रशासन और रणनीतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और बुनियादी ढांचे, क्षमताओं तथा वैश्विक सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करता है।
परिषद में केंद्र सरकार, कर्नाटक सरकार, टाटा ट्रस्ट्स, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), एआईसीटीई, एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज और लोकसभा तथा राज्यसभा के सदस्यों सहित अन्य के नामित व्यक्ति शामिल होते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें