JNU E-Prospectus 2026-27: जेएनयू शैक्षणिक सत्र में दाखिले के लिए ई-ब्रोशर जारी, प्रस्तावित प्रोग्राम जानें
Santosh Kumar | April 3, 2026 | 05:40 PM IST | 1 min read
जेएनयू ने प्रवेश के इच्छुक विदेशी विद्यार्थियों के लिए भी प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया बुधवार से जारी है और अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के तहत स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), पीजी डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी ई-विवरणिका जारी की। जेएनयू की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बीए (ऑनर्स) विदेशी भाषाएं, बीएससी आयुर्वेद जीवविज्ञान और 'सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफेसी' कार्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी (यूजी), 2026 के आधार पर होगा।
बीटेक कार्यक्रम में प्रवेश जेईई मेन परीक्षा के आधार पर दिया जाएगा, जबकि एमए, एमएससी, एमपीएच, एमटेक, पीजी डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश चाहने वाले उम्मीदवारों को सीयूईटी (पीजी) परीक्षा में शामिल होना होगा।
JNU E-Prospectus 2026-27: विदेशी विद्यार्थियों के लिए आवेदन जारी
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी कार्यक्रमों में प्रवेश जीएटी-बी स्कोर के आधार पर होगा। जेएनयू ने प्रवेश के इच्छुक विदेशी विद्यार्थियों के लिए भी प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विदेशी विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार से जारी है और इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। उम्मीदवारों को अपने भरे हुए आवेदन पत्र डाक या ईमेल के माध्यम से जेएनयू प्रशासनिक ब्लॉक के अधिकारी को भेजने होंगे।
अधिसूचना में कहा गया है कि इंजीनियरिंग संकाय में एमटेक 'कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग' और 'इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग' कार्यक्रमों में प्रवेश एमटेक (सीसीएमटी) के लिए केंद्रीकृत काउंसलिंग के माध्यम से होंगे।
सीयूईटी परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश के लिए अलग से आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को नियमित रूप से जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर नजर रखने की सलाह दी है।
अगली खबर
]झारखंड सरकार ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में यूजी और पीजी सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए एनएमसी को प्रस्ताव भेजा
उन्होंने बताया कि राज्य के तीन नए मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है और इस संबंध में विभिन्न विषयों में सीट की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है, जिसके तहत दुमका में 21, हजारीबाग में 30 और पलामू में 21 सीट बढ़ाने की सिफारिश की गई है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल