JEE Main Final Answer Key 2026: जेईई मेन सेशन 1 फाइनल आंसर की पीडीएफ जारी, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड

Santosh Kumar | February 13, 2026 | 03:28 PM IST | 1 min read

जेईई मेन 2026 रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवार का नाम, एनटीए स्कोर, पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) और दूसरी डिटेल्स शामिल होती हैं।

JEE Main 2026 Rank Predictor

Use the JEE Main 2026 Rank Predictor to estimate your expected rank based on your scores or percentile and plan your college options smartly.

Try Now
जेईई मेन 2026 फाइनल आंसर की पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 की फाइनल आंसर की पीडीएफ जारी कर दी है। जेईई मेन आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है, जहां से कैंडिडेट इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम 21, 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को अलग-अलग शिफ्ट में हुआ। प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी को जारी की गई और ऑब्जेक्शन विंडो 6 फरवरी तक सक्रिय रही।

सभी चैलेंज को रिव्यू करने के बाद जेईई मेन सेशन 1 फाइनल आंसर 2026 पीडीएफ की जारी की गई है। कैंडिडेट इस फाइनल की को अपनी रिस्पॉन्स शीट से कम्पेयर करके अपना स्कोर और पर्सेंटाइल कैलकुलेट कर सकते हैं।

एनटीए, जेईई मेन 2026 फाइनल आंसर की के आधार पर जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट तैयार करेगा। जेईई मेन 2026 रिजल्ट पीडीएफ में एनटीए स्कोर, पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक (एआईआर), और दूसरी डिटेल्स शामिल होती हैं।

Also read JEE Mains Result 2026 LIVE: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट, फाइनल आंसर की @jeemain.nta.nic.in पर आज, जानें अपडेट्स

JEE Mains Final Answer Key 2026: जेईई मेन फाइनल आंसर की कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2026 सेशन 1 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • जेईई मेन 2026 फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • आईडी लॉगिन करें जेईई मेन 2026 आंसर की स्क्रीन पर दिखेगी।
  • जेईई मेन फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।

टॉप 2.5 लाख रैंकर्स जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए क्वालिफ़ाई करेंगे। जेईई मेन फाइनल आंसर की पर कोई ऑब्जेक्शन एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। अगर कैंडिडेट्स को कोई टेक्निकल दिक्कत आती है, तो एनटीए हेल्पलाइन पर कॉन्टैक्ट करें।2026

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]