JEE Main 2025: जेईई मेन सेशन 2 में गड़बड़ी की खबरों पर एनटीए ने दी सफाई, फाइनल आंसर-की से तय होगा स्कोर
Santosh Kumar | April 15, 2025 | 09:18 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने 'एक्स' पर कहा कि अभी फाइनल आंसर की जारी नहीं की गई है। फाइनल आंसर की के आधार पर ही अभ्यर्थियों का स्कोर तय होगा।
Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.
Try Nowनई दिल्ली: सोशल मीडिया पर जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट में त्रुटियों के दावों को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अपने एक्स हैंडल पर स्पष्टीकरण जारी किया है। जेईई मेन 2025 आंसर की में त्रुटियों पर उठ रहे सवालों के बीच एनटीए ने कहा है कि यह केवल प्रोविजनल आंसर-की है और उम्मीदवारों को जेईई मेन फाइनल आंसर-की का इंतजार करना चाहिए।
JEE Main 2026 Session 2: Result Link | Final Answer Key
JEE Main 2026: College Predictor | Official Question Papers
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को अफवाहों या ऐसी खबरों पर ध्यान न देने की सलाह दी है। जिससे भ्रम और चिंता बढ़ती है। बता दें कि उम्मीदवारों और विशेषज्ञों ने जेईई मेन आंसर की 2025 में कम से कम 9 विसंगतियों को चिह्नित किया है।
कोटा के कुछ छात्रों का कहना है कि गलत सवालों में फिजिक्स के 4, केमिस्ट्री के 3 और गणित के 2 सवाल शामिल हैं। छात्रों ने एनटीए से मांग की है कि या तो ऐसे सवालों को हटाया जाए या फिर उन पर बोनस अंक दिए जाएं।
JEE Main 2025: प्रोविजनल आंसर की पर भरोसा न करें
ऐसे में जेईई मेन रिजल्ट 2025 से महज कुछ दिन पहले अभ्यर्थियों में चिंता पैदा हो गई है। अब एनटीए ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि जेईई (मेन) सेशन-2 के लिए जो उत्तर कुंजी अभी अपलोड की गई है, वह केवल अस्थायी (प्रोविजनल) है।
एनटीए ने 'एक्स' पर कहा कि अभी फाइनल आंसर की जारी नहीं की गई है। फाइनल आंसर की के आधार पर ही अभ्यर्थियों का स्कोर तय होगा। इसलिए मौजूदा आंसर की को देखकर कोई निष्कर्ष निकालना ठीक नहीं है।
JEE Main Answer Key 2025: अभिभावकों ने भी जताई चिंता
शीर्ष कोचिंग संस्थानों के विशेषज्ञों ने भी पाया कि छात्रों की शिकायतें सही है। एक अभिभावक प्रमोद कामथ ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मेरी बेटी ने 71 सवालों के जवाब दिए थे। लेकिन अब प्राप्त रिस्पॉन्स शीट में सभी सवाल अनुत्तरित दिख रहे हैं।
रेखा वर्मा नाम की एक अभिभावक ने एक्स पर लिखा, "मेरी बेटी ने 50 प्रश्नों का प्रयास किया है, लेकिन यह 48 दिखा रहा है। बहुत सारे प्रश्न गलत प्रयास दिखा रहे हैं। हम इस गलती के लिए एनटीए को मेल करेंगे। मैं उसके लिए बहुत चिंतित हूं।"
बता दें कि पिछले साल एनटीए को नीट, सीयूईटी यूजी और जेईई मेन 2024 जैसी कई प्रमुख परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर जांच का सामना करना पड़ा था। इन घटनाओं ने एनटीए की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे।
अगली खबर
]JEE Main 2025 Result Live: जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट, कटऑफ
जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल