Saurabh Pandey | February 16, 2026 | 07:07 PM IST | 1 min read
एनटीए ने अपने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.
Try Now
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2026 सेशन 1 का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें 12 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
JEE Main 2026 Session 2: Result Link | Final Answer Key
JEE Main 2026: College Predictor | Official Question Papers
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
जेईई मेन 2026 जनवरी सत्र का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
आवेदन संख्या | उम्मीदवार का नाम | पात्रता राज्य (12वीं कक्षा) | NTA स्कोर |
260310038881 | श्रेयस मिश्रा (SHREYAS MISHRA) | दिल्ली (NCT) | 100.0000000 |
260310088709 | नरेंद्रबाबू गारी माहित (NARENDRABABU GARI MAHITH) | आंध्र प्रदेश | 100.0000000 |
260310164042 | शुभम कुमार (SHUBHAM KUMAR) | बिहार | 100.0000000 |
260310215465 | कबीर छिल्लर (KABEER CHHILLAR) | राजस्थान | 100.0000000 |
260310220953 | चिरंजीब कर (CHIRANJIB KAR) | राजस्थान | 100.0000000 |
260310228381 | भावेश पात्रा (BHAVESH PATRA) | ओडिशा | 100.0000000 |
260310231839 | अनय जैन (ANAY JAIN) | हरियाणा | 100.0000000 |
260310241955 | अर्णव गौतम (ARNAV GAUTAM) | राजस्थान | 100.0000000 |
260310432915 | पासला मोहित (PASALA MOHITH) | आंध्र प्रदेश | 100.0000000 |
260310434363 | माधव विराडिया (MADHAV VIRADIYA) | महाराष्ट्र | 100.0000000 |
260310635369 | पुरोहित निमय (PUROHIT NIMAY) | गुजरात | 100.0000000 |
260310757063 | विवान शरद माहेश्वरी (VIVAN SHARAD MAHISWARI) | तेलंगाना | 100.0000000 |
जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा के नतीजे जारी हो चुके हैं। सामान्य कैटेगरी से 11 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। वहीं 1 ओबीसी कैटेगरी से 1 उम्मीदवार ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है।
इस वर्ष के प्रश्नपत्र पिछले वर्ष की तुलना में मध्यम रूप से कठिन थे। जनवरी सत्र में आयोजित जेईई मेन 2026 परीक्षा 21 से 29 जनवरी के बीच कई स्लॉट में आयोजित की गई थी। जेईई मेन 2026 सत्र के अप्रैल में समापन के बाद जेईई मेन के अंतिम परिणामों के साथ ही कट-ऑफ जारी किया जाएगा।