Abhay Pratap Singh | February 16, 2026 | 10:15 AM IST | 1 min read
एमएच सीईटी एलएलबी 2026 के लिए पंजीकरण करने वाले कैंडिडेट कोके लिए एक अपार (APAAR) आईडी बनाना आवश्यक है।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Now
नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने 5 वर्षीय बैचलर ऑफ लॉ (LLB) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए एमएचटी सीईटी 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर 15 मार्च, 2026 तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
MHT CET 2026 Session 2 Memory based Questions: All Shift
MHT CET 2026: College Predictor
Admission Alert : MIT World Peace University | Amity University Mumbai | ITM Skills University | NMIMS
Don't Miss: Visit ICT Mumbai | COEP Pune to Get B.Tech Admission Guidance - Register Now
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा कम से कम 45% अंकों में उत्तीर्ण छात्र आवेदन के लिए पात्र हैं। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 40% और वीजेएनटी, एसबीसी, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के लिए 42% अंक निर्धारित है।
एमएच सीईटी लॉ आवेदन पत्र भरने वाले ओपन कैटेगरी, ईडब्ल्यूएस व महाराष्ट्र राज्य के बाहर (ओएमएस) के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को एमएएच सीईटी एलएलबी रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 800 रुपये का यूपीआई, नेट बैंकिंग व क्रेडिट/डेबिट कार्ड से भुगतान करना होगा।
उम्मीदवारों को एमएच सीईटी लॉ 5 वर्षीय परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण करने के लिए एक अपार (APAAR) आईडी बनाना आवश्यक है। जिन उम्मीदवारों के पास अपार आईडी नहीं है, उन्हें डिजिलॉकर (DigiLocker) का उपयोग करके एक आईडी बनानी होगी।
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, एमएच सीईटी एलएलबी 5 वर्षीय परीक्षा 2026 का आयोजन 8 मई को किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एमएएच सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमएचटी सीईटी एलएलबी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बयान में कहा कि यह मामला कोविड-19 के समय से जुड़ा है और अभिभावकों के एक वर्ग तथा स्कूल प्रबंधन के बीच कई वर्षों से अदालत में लंबित है।
Press Trust of India