JEE Mains Registration Date 2026: जेईई मेन्स पंजीकरण तिथि jeemain.nta.nic.in पर जल्द, पिछले वर्षों का शेड्यूल
Abhay Pratap Singh | October 22, 2025 | 11:26 AM IST | 1 min read
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जेईई मेन 2026 रजिस्ट्रेशन सत्र-1 के लिए अक्टूबर 2025 में और सत्र-2 के लिए जनवरी 2026 में शुरू की जा सकती है।
Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Mains) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर जेईई मेन्स 2026 सेशन 1 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
JEE Main 2026 Session 2: Result Link | Final Answer Key
JEE Main 2026: College Predictor | Official Question Papers
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि, “जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। सत्र 1 की परीक्षा 21 से 30 जनवरी, 2026 तक और सत्र 2 की परीक्षा 1 से 10 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी।”
जेईई मुख्य परीक्षा का आयोजन दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में किया जाता है। सत्र 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में शुरू की जा सकती है। हालांकि, परीक्षा एजेंसी एनटीए ने अभी तक आवेदन विंडो खुलने की सही तिथि की पुष्टि नहीं की है।
एनटीए जेईई मेन्स का आयोजन एनआईटी, आईआईआईटी, सीएफटीआई और राज्य सरकारों द्वारा वित्त पोषित या मान्यता प्राप्त संस्थानों/ विश्वविद्यालयों में स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों (बीई/बीटेक) में प्रवेश के लिए किया जाता है। जेईई (मुख्य) पेपर 1 उत्तीर्ण उम्मीदवार आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
JEE Main 2026 Registration: पिछले वर्षों का शेड्यूल
नीचे सारणी में कैंडिडेट पिछले 5 वर्षों का जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम - मेन्स का शेड्यूल जांच सकते हैं:
| वर्ष | सत्र | पंजीकरण शुरू | परीक्षा शुरू |
|---|---|---|---|
|
2025 |
सत्र 1 |
28 अक्टूबर 2024 |
22 जनवरी 2025 |
|
सत्र 2 |
31 जनवरी 2025 |
2 अप्रैल 2025 |
|
|
2024 |
सत्र 1 |
1 नवंबर 2023 |
24 जनवरी 2024 |
|
सत्र 2 |
2 फरवरी 2024 |
4 अप्रैल 2024 |
|
|
2023 |
सत्र 1 |
15 दिसंबर 2022 |
24 जनवरी 2023 |
|
सत्र 2 |
15 फरवरी 2023 |
6 अप्रैल 2023 |
|
|
2022 |
सत्र 1 |
1 मार्च 2022 |
23 जून 2022 |
|
सत्र 2 |
1 जून 2022 |
21 जुलाई 2022 |
|
|
2021 |
सत्र 1 |
16 दिसंबर 2020 |
23 फरवरी 2021 |
|
सत्र 2 |
2 मार्च 2021 |
15 मार्च 2021 |
|
|
सत्र 3 |
कोरोना के चलते अतिरिक्त सत्र |
20 जुलाई 2021 |
|
|
सत्र 4 |
कोरोना के चलते अतिरिक्त सत्र
|
26 अगस्त 2021 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल