JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
Abhay Pratap Singh | April 7, 2026 | 05:43 PM IST | 3 mins read
एमएनएनआईटी इलाहाबाद में बीटेक एक 4 वर्षीय पूर्णकालिक स्नातक डिग्री कार्यक्रम है। जिसमें प्रवेश के लिए जेईई मेन प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.
Try Nowनई दिल्ली: मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNNIT), इलाहाबाद में संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) के माध्यम से इंजीनियरिंग स्नातक (BTech) प्रोग्राम में दाखिला दिया जाता है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जेईई मेन 2026 का आयोजन प्रत्येक वर्ष दो सत्रों (जनवरी और अप्रैल) में किया जाता है। एमएनएनआईटी इलाहाबाद को आमतौर पर एनआईटी इलाहाबाद के नाम से भी जाना जाता है। यह एक केंद्रीय सरकारी इंजीनियरिंग संस्थान है, जो देश के 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) में से एक है।
JEE Main 2026 Session 2: Result Link | Final Answer Key
JEE Main 2026: College Predictor | Official Question Papers
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 2 का आयोजन 2 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2026 तक पेपर 1 (बीई/बीटेक) और पेपर 2 (बीआर्क एवं बीप्लानिंग) के लिए किया जा रहा है। एनआईटी इलाहाबाद के बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश जेईई मेन रैंक के आधार पर किया जाता है। इसके लिए जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को विभिन्न शाखाओं में सीट आवंटित की जाती है।
NIT Allahabad BTech Admission Eligibility 2026: बीटेक के लिए शैक्षणिक योग्यता
- एनआईटी इलाहाबाद के बीटेक कार्यक्रम में दाखिला लेने के लिए उम्मीदवार ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) विषय के साथ कक्षा 12वीं की परीक्षा न्यूनतम 75 प्रतिशत (एससी व एसटी के लिए 65%) अंकों में पास किया हो।
- साथ ही, आवेदक को जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद प्रतिवर्ष स्नातक कार्यक्रमों में लगभग 1200 छात्रों को प्रवेश देता है।
NIT Allahabad BTech Fees: बीटेक प्रोग्राम की फीस
एमएनएनआईटी इलाहाबाद में बीटेक एक 4 वर्षीय पूर्णकालिक स्नातक डिग्री कार्यक्रम है। एमएनएनआईटी इलाहाबाद में 2025-2026 शैक्षणिक वर्ष के लिए बीटेक की कुल फीस 6.57 लाख रुपये है। इसमें 5,00,000 रुपये की कुल ट्यूशन फीस शामिल है। छात्रों को प्रति वर्ष लगभग 1.64 लाख रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एनआईटी इलाहाबाद के हॉस्टल की फीस 3.84 लाख रुपये है।
MNNIT Allahabad BTech Placement: बीटेक प्लेसमेंट
एमएनएनआईटी इलाहाबाद 2025 प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार, बीटेक के लिए उच्चतम पैकेज 44 लाख रुपये, औसत पैकेज 12 लाख रुपये, जबकि मीडियम पैकेज 27.15 लाख रुपये है। नीचे सारणी में वर्ष 2023 से 2024 तक कोर्स के अनुसार पैकेज की जांच कर सकते हैं:
| ब्रांच | पैकेज | 2025/ रुपये में | 2024/ रुपये में | 2023/ रुपये में |
|---|---|---|---|---|
|
केमिकल इंजीनियरिंग |
उच्चतम पैकेज |
16.00 लाख |
63.78 लाख |
52.00 लाख |
|
औसत पैकेज |
9.42 लाख |
8.00 लाख |
10.00 लाख |
|
|
सिविल इंजीनियर |
उच्चतम पैकेज |
9.00 लाख |
₹ 28.90 लाख |
₹ 44.00 लाख |
|
औसत पैकेज |
6.24 लाख |
8.00 लाख |
8.23 लाख |
|
|
बायोटेक्नोलॉजी |
उच्चतम पैकेज |
15.00 लाख |
21.00 लाख |
40.00 लाख |
|
औसत पैकेज |
7.50 लाख |
9.00 लाख |
8.50 लाख |
|
|
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग |
उच्चतम पैकेज |
44.00 लाख |
71.14 लाख |
1.35 करोड़ |
|
औसत पैकेज |
12.00 लाख |
18.00 लाख |
25.00 लाख |
|
|
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग |
उच्चतम पैकेज |
44.00 लाख |
71.14 लाख |
82.63 लाख |
|
औसत पैकेज |
7.50 लाख |
12.54 लाख |
15.50 लाख |
|
|
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग |
उच्चतम पैकेज |
44.00 लाख |
71.11 लाख |
82.63 लाख |
|
औसत पैकेज |
7.80 लाख |
11.82 लाख |
20.00 लाख |
|
|
इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग |
उच्चतम पैकेज |
14.00 लाख |
13.13 लाख |
33.75 लाख |
|
औसत पैकेज |
7.50 लाख |
6.81 लाख |
9.00 लाख |
|
|
मैकेनिकल इंजीनियरिंग |
उच्चतम पैकेज |
14.00 लाख |
19.63 लाख |
55.97 लाख |
|
औसत पैकेज |
8.37 लाख |
8.10 लाख |
9.50 लाख |
|
|
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी |
उच्चतम पैकेज |
- |
71.14 लाख |
82.63 लाख |
|
औसत पैकेज |
- |
15.00 लाख |
20.00 लाख |
JEE Main 2026 Expected Cutoff: कैटेगरी वाइज अपेक्षित कटऑफ
नीचे सारणी में उम्मीदवार एनआईटी इलाहाबाद के लिए अपेक्षित जेईई कटऑफ की जांच कर सकते हैं:
| कोर्स का नाम |
सामान्य कैटेगरी
(क्लोजिंग रैंक) |
ओबीसी कैटेगरी
(ओपनिंग रैंक) |
एससी कैटेगरी
(क्लोजिंग रैंक) |
एसटी कैटेगरी
(क्लोजिंग रैंक) |
ईडब्ल्यूएस कैटेगरी
(क्लोजिंग रैंक) |
|---|---|---|---|---|---|
| बॉयोटेक्नोलॉजी | 35329 | 10169 | 5792 | 4265 | 5152 |
| केमिकल इंजीनियरिंग | 16240 | 5234 | 3096 | 2828 | 2884 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 17628 | 7009 | 3865 | 3311 | 3878 |
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 2500 | 1364 | 1075 | 1143 | 1038 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 9292 | 3655 | 2318 | 2121 | 1475 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग | 6379 | 2514 | 1666 | 1519 | 1280 |
| इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटेशनल मैकेनिक्स | 11587 | 4936 | 2424 | 2548 | 1505 |
| मटेरियल इंजीनियरिंग | 29255 | 10560 | 5250 | 3688 | 4874 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 12888 | 5311 | 3359 | 2822 | 2906 |
|
प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग |
15406 | 10115 | 5223 | 3508 | 4537 |
MNNIT Allahabad NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग
एमएनएनआईटी इलाहाबाद को एनआईआरएफ द्वारा 'समग्र' श्रेणी में उच्च स्थान प्राप्त हुआ है। 2025 में एमएनएनआईटी इलाहाबाद की रैंक 151वीं है। 'इंजीनियरिंग' श्रेणी में संस्थान की रैंकिंग पिछले वर्ष की रैंकिंग की तुलना में गिर गई है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 के अनुसार, एनआईटी इलाहाबाद 'इंजीनियरिंग' श्रेणी में 2 पायदान नीचे गिरकर 62वें स्थान पर आ गया। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब संस्थान की रैंकिंग में गिरावट आई है।
| पाठ्यक्रम | वर्ष | ||
|---|---|---|---|
| 2023 | 2024 | 225 | |
|
बीई / बीटेक |
49 |
60 |
62 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग