JEE Main 2026: पश्चिम बंगाल में सरस्वती पूजा के कारण 23 जनवरी को नहीं होगी जेईई मेन परीक्षा, नई डेट होगी जारी

Saurabh Pandey | January 15, 2026 | 03:50 PM IST | 2 mins read

जेईई मेन भारत में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसका उपयोग NITs, IIITs, CFTIs और अन्य कॉलेजों में प्रवेश के लिए किया जाता है

जेईई मेन भारत में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2026 के पहले सत्र की परीक्षा तिथियों में एक बार फिर संशोधन किया है। पहले ये परीक्षाएं 23 से 30 जनवरी के बीच आयोजित होने वाली थीं। एनटीए ने परीक्षा की अवधि एक दिन कम करके अंतिम परीक्षा 29 जनवरी को आयोजित करने की घोषणा की थी।

लेटेस्ट सूचना के अनुसार, पश्चिम बंगाल राज्य के लिए 23 जनवरी को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। पश्चिम बंगाल के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को नई तिथि आवंटित की जाएगी।

एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल राज्य में उम्मीदवारों से 23 जनवरी 2026 को सरस्वती पूजा के आयोजन के संबंध में प्राप्त अभ्यावेदनों को ध्यान में रखते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि पश्चिम बंगाल में 23 जनवरी 2026 को जेईई (मुख्य) परीक्षा में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को जेईई (मुख्य) 2026 सत्र 1 परीक्षा के लिए विज्ञापित तिथियों में से कोई अन्य परीक्षा तिथि आवंटित की जाएगी।

JEE Main 2026 : परीक्षा सिटी स्लिप जारी

एनटीए ने पहले ही परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जारी कर दी है। शहर सूचना पर्ची देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सुरक्षा पिन भी डालना होगा।

JEE Main 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड का इंतजार

एनटीए जेईई मेन 2026 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी किए जाएंगे। सूचना बुलेटिन के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले यानी 17 जनवरी तक जारी कर दिए जाएंगे।

Also read UPESEAT 2026 Exam Date: यूपीईएस इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड टेस्ट शेड्यूल जारी, 20 जनवरी तक करें आवेदन; शुल्क जानें

JEE Main के बारे में...

जेईई मेन भारत में इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसका उपयोग NITs, IIITs, CFTIs और अन्य कॉलेजों में प्रवेश के लिए किया जाता है, और यह IIT प्रवेश के लिए JEE Advanced की योग्यता परीक्षा के रूप में भी कार्य करता है। यह परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित का मूल्यांकन करती है और वर्ष में दो बार ऑनलाइन आयोजित की जाती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]