JEE Main 2025 Topper: राजस्थान के आयुष सिंघल ने हासिल किए पूरे 300 अंक, जानें रिजल्ट के बाद क्या कहा?
Santosh Kumar | February 12, 2025 | 12:18 PM IST | 2 mins read
एआईआर 1 पाने वाले आयुष सिंघल के अलावा, राजस्थान के 4 अन्य उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 परीक्षा में 100 एनटीए स्कोर किया है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 22 से 30 जनवरी, 2025 तक आयोजित जेईई मेन 2025 सत्र 1 पेपर 1 का परिणाम जारी कर दिया है। प्राधिकरण ने आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन 2025 टॉपर्स की सूची जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान के आयुष सिंघल ने जेईई मेन परीक्षा में 300/300 अंक प्राप्त किए हैं, जिससे उन्हें जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए जेईई मेन 2025 एआईआर 1 मिला है। परीक्षा में कुल 14 उम्मीदवारों ने 100 एनटीए स्कोर किया।
एआईआर 1 पाने वाले आयुष सिंघल के अलावा, राजस्थान के 4 अन्य उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 परीक्षा में 100 एनटीए स्कोर किया है। इनमें रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल, अर्पव सिंह और ओम प्रकाश बेहरा के नाम शामिल हैं।
JEE Main 2025 Topper: जेईई मेन टॉपर आयुष सिंघल ने क्या कहा?
जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 1 प्राप्त करने वाले आयुष सिंघल ने जेईई मेन रिजल्ट 2025 के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। इसमें उन्होंने सभी फैकल्टी मेंबर्स को धन्यवाद दिया है।
जेईई मेन 2025 के टॉपर आयुष सिंघल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने संकाय सदस्यों को दिया और कहा कि उन्होंने विषय से संबंधित उनकी सभी शंकाओं को दूर किया, जिसके चलते उन्होंने 100 पर्सेंटाइल का ड्रीम स्कोर हासिल किया।
JEE Main 2025 Topper List: जेईई मेन श्रेणीवार टॉपर्स
जेईई मेन 2025 टॉपर्स लिस्ट में 100 एनटीए स्कोर करने वाले 14 उम्मीदवारों में से 12 सामान्य श्रेणी से हैं। इसमें आंध्र प्रदेश की एक महिला उम्मीदवार साई मनोगना गुथिकोंडा भी शामिल हैं। जबकि एक ओबीसी-एनसीएल और एक एससी श्रेणी से है।
एनटीए जल्द पेपर 2 का रिजल्ट जारी करेगा। जेईई मेन 2025 सत्र 1 के लिए कुल 13,11,544 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 12,58,136 परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार, परीक्षा में उपस्थिति दर 95.93% रही।
जेईई मेन 2025 पेपर 1 (बीई/बीटेक) परीक्षा 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें