JEE Main 2025: जेईई मेन्स पेपर पैटर्न में बदलाव, सेक्शन बी में नहीं होंगे वैकल्पिक प्रश्न
Saurabh Pandey | October 18, 2024 | 09:57 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2025 में बीटेक, बीआर्क और बीप्लान के लिए तीन अलग-अलग पेपर होंगे। इनमें से प्रत्येक पेपर के लिए प्रश्नों की कुल संख्या अलग-अलग होगी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स 2025 पेपर पैटर्न में बदलाव किया है। एनटीए ने कहा कि अब प्रश्न पत्र के खंड बी में वैकल्पिक प्रश्न शामिल नहीं होंगे। प्रति विषय केवल 5 प्रश्न होंगे और छात्रों को सभी 5 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। यह इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक, पेपर 1) और आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (बीआर्क/बीप्लानिंग, पेपर 2) दोनों परीक्षाओं पर लागू होगा।
इसके साथ ही एनटीए ने कहा कि जेईई मेन 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in है और पंजीकरण प्रक्रिया उचित समय पर शुरू की जाएगी। एनटीए 2025 में जेईई मेन्स के पुराने पैटर्न का पालन करेगा, जहां भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में प्रत्येक में 25 प्रश्न होंगे।
JEE Main 2025 Exam Pattern : परीक्षा पैटर्न
जेईई मेन परीक्षा में दो पेपर होते हैं, पेपर 1 बीटेक/बीई के लिए और पेपर 2 बीआर्क/बीप्लान के लिए आयोजित किया जाता है। बीई/बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए जेईई मुख्य परीक्षा में 300 अंकों के 75 एमसीक्यू होंगे।
जेईई मेन पेपर 2 को दो पेपरों, पेपर 2ए और 2बी में बांटा गया है। यह बीआर्क और बीप्लानिंग के लिए अलग-अलग आयोजित किया जाता है। बीआर्क के लिए जेईई मेन पेपर 2ए में 400 अंकों के 77 प्रश्न होंगे और बीप्लानिंग में 100 एमसीक्यू होंगे जो कुल 400 अंकों के होंगे। जेईई मेन पेपर 2 पेपर 2ए के ड्राइंग सेक्शन को छोड़कर ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जो ऑफलाइन आयोजित किया जाता है।
JEE Main 2025 Exam Pattern : 13 भाषाओं में जेईई मेन परीक्षा
जेईई मेन परीक्षा 2025 हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती के अलावा 13 भाषाओं - असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
Also read JEE Main 2025 Exam डेट Live: जेईई मेन 2025 एग्जाम डेट जल्द, परीक्षा कैलेंडर, पैटर्न, सिलेबस जानें
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईआईटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) और अन्य तकनीकी संस्थानों में स्नातक इंजीनियरिंग, योजना और वास्तुकला पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए जेईई मेन 2025 दो बार आयोजित किया जाएगा। यह आईआईटी जेईई एडवांस्ड के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में भी काम करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें