Santosh Kumar | January 20, 2025 | 05:03 PM IST | 3 mins read
एनआईटी सिलचर स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर पर बीटेक, एमटेक, एमएससी, एमबीए और पीएचडी पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
Use the JEE Main 2026 Rank Predictor to estimate your expected rank based on your scores or percentile and plan your college options smartly.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा 22 जनवरी से शुरू होने जा रही है। जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा 30 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जेईई परीक्षा महत्वपूर्ण है। एनआईआरएफ रैंकिंग में एनआईटी सिलचर देश के टॉप एनआईटी की सूची में सातवें स्थान पर है। एनआईटी सिलचर में एडमिशन के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? इसकी जानकारी इस लेख में दी गई है।
New: JEE Main 2026 Answer Key Out; Download Now
JEE Main 2026 Tools: Rank Predictor | College Predictor
JEE Main 2026: Session 2 Registration Link | Session 1 Official QP
एनआईटी सिलचर स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी स्तर पर बीटेक, एमटेक, एमएससी, एमबीए और पीएचडी पाठ्यक्रम प्रदान करता है। एनआईआरएफ रैंकिंग में इंजीनियरिंग कॉलेजों में इसे 40वां स्थान दिया गया है।
संस्थान में कंप्यूटर साइंस के लिए 160-180 अंक और 20,000 से कम रैंक की आवश्यकता होती है। सिविल-मैकेनिकल के लिए 120-150 अंक और 50,000 तक की रैंक पर्याप्त है। कुल मिलाकर 120+ अंक आवश्यक हैं।
एनआईटी सिलचर में कुल 42 कोर्स उपलब्ध हैं। प्रत्येक स्तर और कोर्स की अवधि और फीस अलग-अलग है। यहां कोर्स की अवधि 2 साल से लेकर 6 साल तक है और फीस 83,480 रुपये से लेकर 6 लाख रुपये तक है।
एनआईटी सिलचर छात्रावास की फीस प्रत्येक छात्रावास और विवाहित और अविवाहित उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग है। इसके अलावा, एनआईटी सिलचर की फीस 2025 उम्मीदवार की श्रेणी के आधार पर भिन्न होती है।
एनआईटी सिलचर में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन, कैट, मैट या सीमैट जैसी प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होना पड़ता है। छात्रों को श्रेणी, लिंग और राज्य कोटे के अनुसार कटऑफ को पूरा करना होगा।
सामान्य श्रेणी के लिए एनआईटी सिलचर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? इसका विवरण नीचे तालिका में है-
कोर्स का नाम | क्लोजिंग रैंक | मार्क्स (संभावित) |
|---|---|---|
सिविल इंजीनियरिंग | 73624 | 100+ |
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग | 24124 | 111+ |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 55829 | 90+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 41123 | 90+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग | 49027 | 90+ |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 65869 | 80+ |
ओबीसी श्रेणी के लिए एनआईटी सिलचर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? इसका विवरण नीचे तालिका में है-
कोर्स का नाम | क्लोजिंग रैंक | मार्क्स (संभावित) |
|---|---|---|
सिविल इंजीनियरिंग | 45651 | 100+ |
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग | 14962 | 130+ |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 33498 | 100+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 19848 | 121+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग | 25002 | 110+ |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 37804 | 100+ |
ईडबल्यूएस श्रेणी के लिए एनआईटी सिलचर लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? इसका विवरण नीचे तालिका में है-
कोर्स का नाम | क्लोजिंग रैंक | मार्क्स (संभावित) |
|---|---|---|
सिविल इंजीनियरिंग | 13186 | 135+ |
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग | 6848 | 161+ |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 10614 | 147+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 7854 | 152+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग | 8535 | 154+ |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 11687 | 140+ |
एससी श्रेणी के लिए एनआईटी सिलचर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? इसका विवरण नीचे तालिका में है-
कोर्स का नाम | क्लोजिंग रैंक | मार्क्स (संभावित) |
|---|---|---|
सिविल इंजीनियरिंग | 11684 | 141+ |
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग | 2574 | 199+ |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 7402 | 155+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 5492 | 175+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग | 6177 | 163+ |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 10765 | 146+ |
एसटी श्रेणी के लिए एनआईटी सिलचर में प्रवेश पाने के लिए जेईई मेन में कितने अंक आवश्यक हैं, इसका विवरण नीचे तालिका में है-
कोर्स का नाम | क्लोजिंग रैंक | मार्क्स (संभावित) |
|---|---|---|
सिविल इंजीनियरिंग | 2463 | 201+ |
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग | 937 | 234+ |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 1541 | 219+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 3167 | 211+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग | 1813 | 217+ |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 2628 | 219+ |