JEE Main 2025 Live: जेईई मेन सत्र 1 पंजीकरण कैसे करें; 22 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा, एग्जाम शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | November 3, 2024 | 06:43 PM IST | 4 mins read
जेईई सूचना विवरणिका 2025 में सत्र 1 और सत्र 2 के लिए जेईई मेन्स 2025 परीक्षा की तिथियां सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं।
Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2025 सत्र 1 और सत्र 2 के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। जेईई मेन शेड्यूल के अनुसार, सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2025 परीक्षा 22 से 31 जनवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी, जबकि सत्र 2 की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल, 2025 तक होगी।
JEE Main 2026 Session 2: Result Link | Final Answer Key
JEE Main 2026: College Predictor | Official Question Papers
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
जेईई मेन 2025 सत्र 1 पंजीकरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आखिरी तिथि या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सत्र 1 के लिए जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अक्टूबर से 22 नवंबर, 2024 तक आयोजित की जा रही है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शुल्क भी देना होगा।
एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित करेगा। हालांकि, पेपर 2ए और पेपर 2बी दोनों में उपस्थित होने वाले छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
जेईई मेन सत्र 1 के लिए दिसंबर में और सत्र 2 के लिए मार्च 2025 में जेईई मेन करेक्शन विंडो शुरू की जाएगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने नाम, माता-पिता के नाम, श्रेणी, उप-श्रेणी, शहर व माध्यम और कक्षा 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण वर्ष और पाठ्यक्रम सहित योग्यता में आवश्यक परिवर्तन कर सकेंगे।
JEE MAIN Application Form 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती
प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से तीन दिन पहले JEE Main 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। JEE Main हाल टिकट में परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र जैसे विवरण शामिल होंगे।
JEE MAINS 2025 Registration: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं ।
- पंजीकरण पृष्ठ पर “जेईई (मुख्य) - 2025 सत्र -1 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र” के लिंक पर क्लिक करें।
- “नया पंजीकरण” विकल्प का चयन करें और आवश्यक विवरण भरें।
- क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन पत्र पूरा करें।
- अपनी श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए सबमिट किए गए फॉर्म की एक प्रति सहेजें।
November 3, 2024 | 06:43 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन 2025 आवेदन फॉर्म
जेईई मेन 2025 के लिए आवेदन फॉर्म 28 अक्टूबर 2024 को जारी किया गया था। जेईई मेन एडमिट कार्ड संभवतः 19 जनवरी 2025 को ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
November 3, 2024 | 06:23 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन 2025 रिस्पांस की
उत्तर कुंजी के साथ, प्राधिकरण JEE Main 2025 रिस्पॉन्स शीट भी ऑनलाइन जारी करेगा। JEE Main 2025 रिस्पॉन्स शीट में परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों द्वारा दिए गए उत्तर शामिल होंगे।
November 3, 2024 | 05:43 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन परीक्षा क्या है?
- संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य), जिसे जेईई मेन के नाम से जाना जाता है।
- एनआईटी, आईआईआईटी, अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई), राज्य सरकारों द्वारा वित्तपोषित/मान्यता प्राप्त संस्थानों/विश्वविद्यालयों में बीटेक , बीआर्क और बीप्लान पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है।
- जेईई मेन परीक्षा आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस के लिए पात्रता परीक्षा भी है।
November 3, 2024 | 05:12 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन 2025 परीक्षा में दो पेपर होंगे
- बीई/बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पेपर 1 - इसमें कक्षा 11 और 12 के भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों से प्रश्न शामिल हैं।
- BArch और BPlan पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पेपर 2 - पेपर 2 को BArch के लिए पेपर 2A और BPlan के लिए पेपर 2B में विभाजित किया गया है। पेपर 2A में गणित, योग्यता परीक्षण और ड्राइंग शामिल हैं जबकि पेपर 2B में गणित, योग्यता परीक्षण और योजना-आधारित प्रश्न शामिल हैं।
November 3, 2024 | 04:43 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन 2025 उत्तर कुंजी तिथि
परीक्षा समाप्त होने के 2 दिन बाद प्रोविजनल JEE Main 2025 उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही JEE Mains 2025 उत्तर कुंजी चुनौती तिथियों की घोषणा की जाएगी।
November 3, 2024 | 04:02 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन 2025 आवेदन फॉर्म सुधार तिथि
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सत्र 1 (jeemain.nta.nic.in 2025) के लिए दिसंबर में और सत्र 2 के लिए मार्च 2025 में जेईई मेन आवेदन फॉर्म सुधार विंडो शुरू करेगी।
November 3, 2024 | 02:31 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड डेट
जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड (up police constable result) परीक्षा से तीन दिन पहले प्राधिकरण की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
November 3, 2024 | 01:52 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन परीक्षा अवधि
एनटीए जेईई मेन 2025 परीक्षा (jeemain.nta.nic.in 2025) प्रतिदिन दो शिफ्ट में 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित करेगा। हालांकि, पेपर 2ए और पेपर 2बी दोनों में उपस्थित होने वाले छात्रों के पास परीक्षा पूरी करने के लिए 3 घंटे 30 मिनट का समय होगा।
November 3, 2024 | 01:20 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट
उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 आवेदन प्रक्रिया (jee main 2025 syllabus) के दौरान अपने पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर और किसी भी आवश्यक श्रेणी प्रमाणपत्र की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करनी होंगी।
November 3, 2024 | 12:34 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन 2025 शैक्षणिक योग्यता
वर्ष 2023, 2024 या 2025 में कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण करने या उसमें शामिल होने वाले उम्मीदवार जेईई मेन 2025 आवेदन फॉर्म (jee main application form 2025) भर सकते हैं। जेईई मेन 2025 के लिए कोई आयु सीमा या न्यूनतम कक्षा 12 अंक की आवश्यकता नहीं है।
November 3, 2024 | 12:08 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन 2025 आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन आवेदन शुल्क 1,000 रुपये ( jee main 2025 registration date) है। आरक्षित श्रेणियों और महिला आवेदकों के लिए शुल्क 800 रुपये है।
November 3, 2024 | 11:40 AM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन डेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (nta jee main 2025) ने 28 अक्टूबर, 2024 को JEE Main 2025 परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में आयोजित की जाएगी।
November 3, 2024 | 11:38 AM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन एग्जाम डेट
JEE 2025 परीक्षा तिथियों में पंजीकरण तिथियां, एडमिट कार्ड तिथि, NTA JEE Mains परीक्षा और परिणाम आदि का शेड्यूल (jee mains 2025 registration) शामिल है।
November 3, 2024 | 11:37 AM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन रजिस्ट्रेशन लिंक
NTA ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सत्र 1 और सत्र 2 के लिए JEE Main 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (jee main registration 2025) शुरू कर दी है।
अगली खबर
]UP Police Constable Result 2024 Live: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जल्द, फाइनल आंसर की जारी
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को प्रत्येक दिन दो पालियों में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कराई गई थी।
Abhay Pratap Singh | 4 mins readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल