JEE Advanced 2026 Live: जेईई एडवांस्ड ऑफिशियल प्रश्न पत्र जारी, आंसर की, पेपर लीक का दावा, रिजल्ट डेट जानें

Saurabh Pandey | May 19, 2026 | 10:54 PM IST | 9 mins read

जेईई एडवांस्ड 2026 प्रोविजनल आंसर की 25 मई को जारी की जाएगी, जिसपर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा।

JEE Advanced 2026 Rank Predictor

Predict your JEE Advanced 2026 rank using Careers360’s Rank Predictor. Estimate your probable rank based on marks and plan college choices wisely.

Try Now
बीटेक, बीएस और बीआर्क प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 परीक्षा 17 मई को सफलतापूर्वक आयोजित कर ली गई है। आईआईटी रुड़की ने आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर-1 और पेपर-2 के प्रश्नपत्र जारी कर दिए हैं।

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में दो पेपर थे। छात्रों के लिए दोनों पेपर एक ही दिन अलग-अलग शिफ्ट में कराए गए थे। प्रश्न कक्षा 11 और 12 के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के विषयों से आएंगे। JEE Advanced 2026 की रैंक सूची केवल उन उम्मीदवारों के लिए तैयार की जाएगी, जो पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होंगे।

कुल अंक दोनों पेपरों में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के अंकों को जोड़कर निकाले जाएंगे। अंतिम रैंक उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंकों पर निर्भर करेगी। यदि दो छात्रों के अंक समान होते हैं, तो रैंक तय करने के लिए टाई-ब्रेकिंग नियमों का पालन किया जाएगा।

JEE Advanced 2026: पेपर 1, 2 शिफ्ट टाइमिंग्स

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा की पहली शिफ्ट पेपर 1 के लिए सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा पेपर 2 के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

JEE Advanced 2026 Prohibited Items: इन चीजों को ले जाने पर पाबंदी

परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए कई चीजों को प्रतिबंधित किया गया है-

  1. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स :- स्मार्ट, डिजिटल, एनालॉग या प्रोग्रामेबल घड़ियां, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड और स्मार्ट चश्मे।
  2. स्टेशनरी और कागज - किसी भी तरह का छपा या कोरा कागज, लॉग टेबल, राइटिंग पैड, स्केल, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, पाउच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव और इलेक्ट्रॉनिक पेन।
  3. पर्सनल सामान - वॉलेट (बटुए), हैंडबैग, गॉगल्स (धूप के चश्मे), बेल्ट और टोपी।
  4. आभूषण व मेटालिक चीजें - अंगूठी, ब्रेसलेट, बैंड, ईयररिंग्स (झुमके), नोज पिन, चेन, नेकलेस, पेंडेंट, बैज, ब्रोच, हेयर पिन, हेयर बैंड और बड़े बटन वाले कपड़े।

JEE Advanced 2026: ड्रेस कोड और धार्मिक वस्तुओं के नियम

धार्मिक प्रतीक - उम्मीदवारों को 'ताबीज' या 'चार्म' न पहनने की सलाह दी गई है। हालांकि, आस्था से जुड़ी वस्तुएं (जैसे कड़ा, कृपाण आदि) पहनने की अनुमति है, लेकिन इसके लिए छात्रों को जांच (फ्रिस्किंग) के लिए समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। यदि जांच में कोई संदिग्ध उपकरण मिलता है, तो उसे अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

कपड़े और जूते - हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर पूरी आस्तीन (Full Sleeves) के कपड़े या ऊनी कपड़े पहने जा सकते हैं (इसके लिए भी जल्दी रिपोर्ट करना होगा)। जूतों की जगह चप्पल या सैंडल जैसे खुले फुटवियर पहनने की सलाह दी गई है।

Also read JEECUP Exam Schedule 2026 Revised: यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा शेड्यूल में बदलाव, अब 2-9 जून तक होगा एग्जाम

JEE Advanced 2026: परीक्षा पैटर्न

जेईई एडवांस्ड 2026 प्रवेश परीक्षा 3 घंटे की होगी और इसमें 54 प्रश्न होंगे (प्रत्येक विषय में 18)। जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र कुल 360 अंकों का होगा, जिसमें प्रत्येक प्रश्नपत्र अधिकतम 180 अंकों का होगा। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, दोनों प्रश्नपत्रों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित शामिल हैं। इनमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) और संख्यात्मक प्रश्न होंगे। रैंकिंग के लिए छात्रों को दोनों प्रश्नपत्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
लाइव अपडेट
JEE Advanced 2026 की रैंक सूची केवल उन उम्मीदवारों के लिए तैयार की जाएगी, जो पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होंगे। कुल अंक दोनों पेपरों में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के अंकों को जोड़कर निकाले जाएंगे।

May 19, 2026 | 10:54 PM IST

आईआईटी में एडमिशन के लिए 12वीं कक्षा में आवश्यक मार्क्स

पासिंग मार्क्स वे न्यूनतम स्कोर होते हैं जो जेईई एडवांस्ड परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए जरूरी होते हैं। आईआईटी में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों के 12वीं क्लास में कुल मिलाकर 75% मार्क्स (SC/ST के लिए 65%) भी होने चाहिए।

May 19, 2026 | 09:59 PM IST

जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम मार्क्स

जेईई एडवांस्ड पासिंग मार्क्स, रिजल्ट के साथ ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा। पिछले सालों के डेटा के अनुसार, जनरल कैटेगरी के लिए न्यूनतम मार्क्स 74 और एससी/एसटी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 37 है।

May 19, 2026 | 08:14 PM IST

2.5 लाख क्वालिफायर्स ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में, जेईई मेन 2026 के शीर्ष 2.5 लाख क्वालिफायर्स ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। 'एक्स' पर कई यूजर्स कथित जेईई एडवांस्ड पेपर लीक के संबंध में पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं और व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

May 19, 2026 | 06:13 PM IST

JEE Advanced 2026 Paper Leak: जेईई एडवांस्ड पेपर 1 लीक होने का दावा

टेलीग्राम के अलावा रेडिट के अलग-अलग सबरेडिट्स पर, यूजर्स ने कथित तौर पर जेईई एडवांस्ड पेपर 1 की एक पीडीएफ शेयर की और दावा किया कि यह लीक हो गया है। रेडिट पर कई थ्रेड्स में दर्जनों पेज और पीडीएफ लिंक शेयर किए। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

May 19, 2026 | 05:15 PM IST

JEE Advanced Passing Marks: अपेक्षित जेईई एडवांस्ड पासिंग मार्क्स

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में श्रेणीवार जेईई एडवांस्ड 2025 कटऑफ देख सकते हैं-

रैंक सूची

प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक

न्यूनतम कुल अंक

सामान्य रैंक सूची (सीआरएल)

7

74

ओबीसी-एनसीएल रैंक सूची

6

66

जनरल-ईडबल्यूएस रैंक सूची

6

66

एससी रैंक सूची

3

37

एसटी रैंक सूची

3

37

सामान्य विकलांग व्यक्ति रैंक सूची (सीआरएल-पीडब्ल्यूडी)

3

37

ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची

3

37

सामान्य-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची

3

37

एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची

3

37

अनुसूचित जनजाति-दिव्यांग व्यक्ति रैंक सूची

3

37

प्रारंभिक पाठ्यक्रम (पीसी) रैंक सूची

1

18

May 19, 2026 | 03:56 PM IST

JEE Adv Answer Key 2026 जेईई एडवांस्ड 2026 परिणाम तिथि

आईआईटी रुड़की 1 जून को जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम घोषित करेगा। परिणाम वेबसाइट jeeadv.ac.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

May 19, 2026 | 02:50 PM IST

JEE Advanced 2026 Live: क्या जेईई एडवांस्ड 2026 का पेपर लीक हो गया है?

जेईई एडवांस्ड 2026 के प्रश्न पत्र लीक होने की कोई रिपोर्ट या आधिकारिक सूचना नहीं है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फर्जी खबर पर विश्वास न करें और जीई एडवांस्ड 2026 परीक्षा से संबंधित नवीनतम समाचार और अपडेट के लिए केवल शिक्षा या आधिकारिक पोर्टल का ही अनुसरण करें।

May 19, 2026 | 01:45 PM IST

JEE Advanced 2026: 25 मई को उत्तर कुंजी

आईआईटी रुड़की ने JEE Advanced 2026 के पहले और दूसरे पेपर की आधिकारिक PDF जारी कर दी है। कोचिंग संस्थान जल्द ही JEE Advanced 2026 की उत्तर कुंजी उपलब्ध कराएंगे। IIT रुड़की द्वारा 25 मई को JEE Advanced 2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।

May 19, 2026 | 12:39 PM IST

jee advanced 2026: जेईई एडवांस्ड कटऑफ क्या है?

जेईई एडवांस्ड का कट-ऑफ न्यूनतम स्कोर है जो उम्मीदवारों को समग्र रैंक सूची में शामिल होने और आईआईटी में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक है। यह हर साल बदलता रहता है और परीक्षा की कठिनाई, उम्मीदवारों की संख्या और सीटों की उपलब्धता जैसे कारकों से प्रभावित होता है।

May 19, 2026 | 11:59 AM IST

jee advanced admit card 2026: जेईई एडवांस्ड आंसर की 2026

जेईई एडवांस्ड 2026 की उत्तर कुंजी 25 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं और उपलब्ध होते ही अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।

May 19, 2026 | 10:25 AM IST

JEE Advanced 2026 Result: जेईई एडवांस्ड अंकन योजना

  • पूर्णांक प्रकार के प्रश्न: 4, +4 और 0 अंकन
  • मिलान-आधारित प्रश्न: 4, +4 और -1 अंकन
  • बहुविकल्पीय प्रश्न: 4 अंक, +4 अंक और आंशिक नकारात्मक अंकन
  • बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs): 4, +3 और -1 अंकन योजना

May 19, 2026 | 08:03 AM IST

IIT JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड 2026 परिणाम तिथि

आईआईटी रुड़की द्वारा जेईई एडवांस्ड 2026 परिणाम 1 जून को घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा।

May 18, 2026 | 10:55 PM IST

JEE Advanced Exam Date 2026: जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई को हुई

इस वर्ष आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन आईआईटी रुड़की ने किया। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई को दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई।

May 18, 2026 | 09:55 PM IST

JEE Advanced 2026 Paper Leak: परीक्षा से एक दिन पहले टेलीग्राम पर अपलोड

दावा किया जा रहा है कि टेलीग्राम पर कुछ चैनलों ने जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर का 1 का पीडीएफ साझा किया, जिसमें पासवर्ड प्रोटेक्टेड फाइलें थीं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

May 18, 2026 | 07:52 PM IST

जेईई एडवांस्ड 2026 क्वेश्चन पेपर आधिकारिक पोर्टल पर

पेपर-1 और पेपर-2 में शामिल परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड 2026 क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

May 18, 2026 | 06:46 PM IST

JEE Advanced 2026 Question Paper: जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र jeeadv.ac.in पर जारी

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की (IIT Roorkee) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा - एडवांस्ड 2026 (JEE Advanced 2026) के आधिकारिक प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जारी कर दिए हैं।

May 18, 2026 | 05:48 PM IST

JEE Advanced Exam 2026: 2.5 लाख स्टूडेंट्स के लिए हुई परीक्षा

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में, जेईई मेन 2026 के शीर्ष 2.5 लाख क्वालिफायर्स ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

May 18, 2026 | 04:49 PM IST

Is JEE Advanced Paper Leak: क्या जेईई एडवांस्ड पेपर 1 लीक हो गया है?

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा से ठीक एक दिन पहले, पेपर-1 के कथित लीक को लेकर सोशल मीडिया पर दावे सामने आए हैं। जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र एक टेलीग्राम चैनल पर अपलोड किया गया। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

May 18, 2026 | 03:59 PM IST

jee advanced 2026 paper date: जेईई एडवांस्ड 2026 के प्रश्न पत्र में कितने प्रश्न थे?

जेईई एडवांस्ड 2026 का प्रश्न पत्र आईआईटी कानपुर द्वारा तैयार किया गया था। जेईई एडवांस्ड 2026 के प्रश्न पत्र में 102 प्रश्न थे।

May 18, 2026 | 03:18 PM IST

iit roorkee: जेईई एडवांस्ड का आयोजन इस वर्ष कौन कर रहा है?

इस वर्ष जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिक संस्थानस रुड़की (iit roorkee) द्वारा किया जा रहा है। जेईई रिस्पॉन्स शीट 21 मई को उपलब्ध कराई जाएगी।

May 18, 2026 | 02:12 PM IST

jee advanced result date: जेईई एडवांस्ड 2026 में कितने छात्र उपस्थित हुए?

आईआईटी रुड़की ने अभी तक जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए उम्मीदवारों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है। हालांकि, अनौपचारिक रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 2 लाख छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में भाग लिया था।

May 18, 2026 | 12:50 PM IST

जेईई एडवांस्ड 2026 परिणाम तिथि

जेईई एडवांस्ड 2026 का परिणाम 1 जून, 2026 को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर लॉग इन करके अपने जेईई एडवांस्ड अंक, कुल स्कोर और अखिल भारतीय रैंक (AIR) देख सकते हैं।

May 18, 2026 | 12:04 PM IST

mathongo jee advanced answer key: जेईई एडवांस्ड आंसर की

जेईई एडवांस्ड आंसर की 2026 और जेईई एडवांस्ड मार्किंग स्कीम 2026 की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

May 18, 2026 | 10:44 AM IST

jee advanced marks vs rank: जेईई एडवांस्ड संभावित अंक बनाम रैंक

जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए अपेक्षित रैंक बनाम अंकों की जांच नीचे सारणी में  कर सकते हैं:

अखिल भारतीय रैंक (AIR) अंक
1-500 250+
501-1000 250-230
1001-1500 230-220
1501-2000 220-205
2001-2500 205-195
2501-3000 195-189
3001-4000 189-181
4001-4500 181-175
4501-5000 175-170

May 18, 2026 | 09:54 AM IST

jee advance result date 2026: जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर 2 एनालिसिस

जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर 2 एनालिसिस के अनुसार, छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2026 का पेपर 2, पेपर 1 से अधिक कठिन बताया। विषय विशेषज्ञों ने इस पेपर को लंबा, वैचारिक रूप से चुनौतीपूर्ण और कुल मिलाकर अधिक गणना वाला बताया।

May 18, 2026 | 08:59 AM IST

JEE Advanced 2026 Result: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2026

आईआईटी रुड़की द्वारा जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट 1 जून, 2026 को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले 25 मई को उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसपर 26 मई तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका मिलेगा।

May 18, 2026 | 07:59 AM IST

JEE Advanced 2026 Question Papers: जेईई एडवांस्ड क्वेश्चन पेपर 2026 जारी

आईआईटी रुड़की ने आधिकारिक पोर्टल https://jeeadv.ac.in/ पर जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2026 के प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं।

May 17, 2026 | 07:00 PM IST

JEE Advanced 2026 Paper 1 Analysis: फिजिक्स कठिन और लंबा

फिजिक्स का पेपर काफी संतुलित था, लेकिन इसमें वैचारिक स्पष्टता (Conceptual Clarity) की बहुत ज्यादा जरूरत थी।

  1. कठिनाई स्तर - मध्यम से कठिन (Moderate to Difficult)
  2. मुख्य टॉपिक्स - मैकेनिक्स (Mechanics), मॉडर्न फिजिक्स (Modern Physics), ऑप्टिक्स (Optics) और थर्मोडायनामिक्स (Thermodynamics)।
  3. विशेष: इस सेक्शन में दो या तीन अलग-अलग चैप्टर्स के कॉन्सेप्ट्स को मिलाकर (मिक्स्ड कॉन्सेप्ट्स) सवाल बनाए गए थे, जैसे मैकेनिक्स को मॉडर्न फिजिक्स के साथ मिक्स किया गया था। इसके न्यूमेरिकल काफी लंबे थे।

May 17, 2026 | 05:56 PM IST

JEE Advanced 2026 Paper 1 Analysis: केमिस्ट्री आसान से मध्यम

तीनों विषयों में केमिस्ट्री का सेक्शन सबसे ज्यादा राहत देने वाला रहा। जिन छात्रों ने NCERT को अच्छे से पढ़ा था, वे इसे आसानी से हल कर पाए।

  1. कठिनाई स्तर - आसान से मध्यम (Easy to Moderate)
  2. मुख्य टॉपिक्स - ऑर्गेनिक केमिस्ट्री (Amines, Polymers, Biomolecules) से ज्यादा सवाल थे। फिजिकल केमिस्ट्री में केमिकल काइनेटिक्स, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री और थर्मोडायनामिक्स से न्यूमेरिकल पूछे गए।
  3. विशेष- इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री के सवाल काफी सीधे और NCERT पर आधारित थे। इस सेक्शन में कैलकुलेशन बहुत ज्यादा लंबी नहीं थी, जिससे छात्रों का समय बचा।


May 17, 2026 | 05:30 PM IST

जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर 2 परीक्षा समाप्त

जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर 2 की दूसरी शिफ्ट की परीक्षा शाम 5:30 बजे संपन्न हो चुकी है। छात्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर विषय विशेषज्ञ पेपर एनालिसिस जारी किया जाएगा।

May 17, 2026 | 05:00 PM IST

JEE Advanced 2026: पेपर 1 एनालिसिस

छात्रों के फीडबैक के अनुसार, इस साल का पेपर 1 'मध्यम से कठिन' (Moderate to Challenging) स्तर का था। पिछले साल की तुलना में गणित (Mathematics) के सेक्शन ने छात्रों को सबसे ज्यादा परेशान किया। कठिनाई का क्रम  गणित (Mathematics), भौतिक विज्ञान (Physics) > रसायन विज्ञान (Chemistry)।

May 17, 2026 | 04:31 PM IST

JEE Advanced 2026: मार्किंग स्कीम

जेईई एडवांस्ड 2026 के पेपर 1 में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) के सभी सही उत्तरों के लिए 4 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। प्रत्येक विषय में 4 एमसीक्यू प्रश्न होते हैं।

May 17, 2026 | 03:16 PM IST

जेईई एडवांस्ड 2026 शिफ्ट 2 शुरू

जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर 2 की दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शुरू हो चुकी है। परीक्षा शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

May 17, 2026 | 02:28 PM IST

परीक्षा केंद्र में एंट्री के समय के नियम

  1. क्या साथ लाएं - उम्मीदवारों को अपना पेन, पेंसिल और इरेज़र (रबर) खुद लाना होगा। इसके अलावा, पानी के लिए पारदर्शी (Transparent) बोतल ले जाने की अनुमति है।
  2. भीड़ से बचने का इंतजाम - परीक्षा केंद्रों के बाहर इस बार लैब या हॉल नंबर डिस्प्ले नहीं किए गए हैं। छात्र के एडमिट कार्ड पर मौजूद बारकोड को स्कैन करने के बाद वहां मौजूद स्टाफ खुद उन्हें सही लैब तक पहुंचाएगा।
  3. सख्त चेकिंग - एंट्री गेट पर सभी छात्रों की मेटल डिटेक्टर (HHMD) और शारीरिक रूप से गहन चेकिंग की जा रही है।

May 17, 2026 | 12:05 PM IST

JEE Advanced 2026: शिफ्ट 1 पेपर 1 की परीक्षा समाप्त

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा की पहली शिफ्ट पेपर 1 के लिए समाप्त हो चुकी है। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा पेपर 2 के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

May 17, 2026 | 12:00 PM IST

JEE Advanced 2026: रफ वर्क के लिए स्क्रिबल पैड

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में रफ काम करने के लिए प्रत्येक छात्र की डेस्क पर पहले से ही एक 'स्क्रिबल पैड' रखा मिलेगा। ध्यान रहे कि कोई अतिरिक्त स्क्रिबल पैड नहीं दिया जाएगा। छात्रों को इस पैड पर अपना नाम और जेईई एडवांस्ड रोल नंबर लिखकर हस्ताक्षर करने होंगे।

May 17, 2026 | 11:31 AM IST

JEE Advanced 2026: परीक्षा के बाद?

जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर खत्म होने के बाद छात्र को अपना स्क्रिबल पैड अनिवार्य रूप से इनविजिलेटर (निरीक्षक) को सौंपना होगा। इनविजिलेटर के निर्देश के बाद ही छात्र एक-एक करके अनुशासित तरीके से अपनी सीट से उठ सकेंगे।

May 17, 2026 | 11:00 AM IST

JEE Advanced 2026: परीक्षा पैटर्न

जेईई एडवांस्ड 2026 प्रवेश परीक्षा 3 घंटे की होगी और इसमें 54 प्रश्न होंगे (प्रत्येक विषय में 18)। जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र कुल 360 अंकों का होगा, जिसमें प्रत्येक प्रश्नपत्र अधिकतम 180 अंकों का होगा। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, दोनों प्रश्नपत्रों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित शामिल हैं। इनमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) और संख्यात्मक प्रश्न होंगे। रैंकिंग के लिए छात्रों को दोनों प्रश्नपत्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है।

May 17, 2026 | 10:26 AM IST

JEE Advanced 2026: ड्रेस कोड

  1. धार्मिक प्रतीक: उम्मीदवारों को 'ताबीज' या 'चार्म' न पहनने की सलाह दी गई है। हालांकि, आस्था से जुड़ी वस्तुएं (जैसे कड़ा, कृपाण आदि) पहनने की अनुमति है, लेकिन इसके लिए छात्रों को जांच (फ्रिस्किंग) के लिए समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। यदि जांच में कोई संदिग्ध उपकरण मिलता है, तो उसे अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  2. कपड़े और जूते: हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर पूरी आस्तीन (Full Sleeves) के कपड़े या ऊनी कपड़े पहने जा सकते हैं (इसके लिए भी जल्दी रिपोर्ट करना होगा)। जूतों की जगह चप्पल या सैंडल जैसे खुले फुटवियर पहनने की सलाह दी गई है।

May 17, 2026 | 09:40 AM IST

JEE Advanced 2026 Prohibited Items: इन चीजों को ले जाने पर पाबंदी

परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए कई चीजों को प्रतिबंधित किया गया है-

  1. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स :- स्मार्ट, डिजिटल, एनालॉग या प्रोग्रामेबल घड़ियां, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड और स्मार्ट चश्मे।
  2. स्टेशनरी और कागज - किसी भी तरह का छपा या कोरा कागज, लॉग टेबल, राइटिंग पैड, स्केल, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, पाउच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव और इलेक्ट्रॉनिक पेन।
  3. पर्सनल सामान - वॉलेट (बटुए), हैंडबैग, गॉगल्स (धूप के चश्मे), बेल्ट और टोपी।
  4. आभूषण व मेटालिक चीजें - अंगूठी, ब्रेसलेट, बैंड, ईयररिंग्स (झुमके), नोज पिन, चेन, नेकलेस, पेंडेंट, बैज, ब्रोच, हेयर पिन, हेयर बैंड और बड़े बटन वाले कपड़े।

May 17, 2026 | 09:35 AM IST

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में दो पेपर होंगे

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में दो पेपर होंगे - पेपर 1 और पेपर 2। छात्रों को दोनों पेपर एक ही दिन अलग-अलग शिफ्ट में देने होंगे। प्रश्न कक्षा 11 और 12 के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के विषयों से आएंगे। JEE Advanced 2026 की रैंक सूची केवल उन उम्मीदवारों के लिए तैयार की जाएगी, जो पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होंगे।

May 17, 2026 | 09:30 AM IST

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड पेपर 1 शुरू

जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 परीक्षा आज 17 मई को सुबह 9 बजे से देश भर के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हो चुकी है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षा नियामक संस्था ने इस बार बेहद सख्त गाइडलाइंस और ड्रेस कोड लागू किया है।

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]