JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन फॉरेन नेशनल्स और ओसीआई/पीआईओ कैंडिडेट्स के लिए शुरू
Santosh Kumar | April 7, 2025 | 10:35 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 2 मई जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई है।
Explore JEE Advanced chapter-wise weightage to identify high-scoring topics in Physics, Chemistry & Maths. Plan smarter and boost your exam preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड 2025 परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विदेशी उम्मीदवारों के लिए आज यानी 7 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। फॉरेन नेशनल्स, ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) और पर्सन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (पीआईओ) (एफ) कैटेगरी के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.nic.in के जरिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
New: JEE Advanced 2026 Brochure Link
JEE Advanced Prep: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage | AAT-Syllabus
JEE Advanced QP's & SP's: QP's 2025 | SP's 2026 | Paper 1 and 2 Analysis 2025
फॉरेन नेशनल्स और जिनका ओसीआई/पीआईओ कार्ड पहली बार 4 मार्च, 2021 के बाद जारी किया गया था और जो विदेशी नागरिक के रूप में माना जाना चाहते हैं, वे जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पंजीकरण करने के पात्र हैं।
JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन फीस
आईआईटी कानपुर ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर इस संबंध में अभ्यर्थियों के साथ जानकारी साझा की है। इसके अनुसार इन अभ्यर्थियों के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 आवेदन प्रक्रिया 2 मई 2025 तक जारी रहेगी।
|
पंजीकरण शुल्क |
भारत में परीक्षा केंद्रों के लिए |
विदेश में परीक्षा केंद्रों के लिए |
|---|---|---|
|
सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवार |
100 डॉलर / 8500 रुपए |
150 डॉलर / 12750 रुपए |
|
गैर-सार्क देशों में रहने वाले उम्मीदवार |
200 डॉलर / 17000 रुपए |
250 डॉलर / 21250 रुपए |
JEE Advanced 2025 Exam Date: जेईई एडवांस्ड परीक्षा तिथि
आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी। आधिकारिक ब्रोशर के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 2 मई जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 मई है।
छात्रों को जेईई एडवांस्ड के लिए उपस्थित होने से पहले जेईई मेन पास करना होगा। केवल शीर्ष 2.5 लाख छात्र ही जेईई एडवांस्ड के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं। संस्थान ने हाल ही में जेईई एडवांस्ड 2025 की इंफॉर्मेशन ब्रोशर हिंदी में जारी की है।
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई को आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें