JAC 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट jacresults.com पर जारी, पास परसेंटेज जानें
Saurabh Pandey | June 5, 2025 | 02:23 PM IST | 1 min read
जेएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट की घोषणा दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोपहर 2:15 बजे आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर छात्रों को स्कोरकार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने आज यानी 5 जून दोपहर 2 बजे झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जेएसी इंटर आर्ट्स परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और results.digilocker.gov.in पर जाकर अपने अंक देख और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जेएसी 12वीं कला संकाय का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
जेएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट की घोषणा दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोपहर 2:15 बजे आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर छात्रों को स्कोरकार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
JAC 12th Result 2025 Arts: मार्कशीट विवरण
जेएसी 12वीं कला संकाय के स्कोरकार्ड में बोर्ड का नाम, छात्र, पिता, माता, रोल नंबर, रोल कोड, संकाय का नाम, विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, ग्रेड और योग्यता की स्थिति जैसे विवरण शामिल होंगे।
JAC 12th Results 2025: 12वीं आर्ट्स रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर कक्षा 12 आर्ट्स रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल कोड और रोल नंबर सबमिट करें।
- जेएसी 12वीं मार्कशीट पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें।
JAC 12th Results 2025: परीक्षा कब हुई थी?
जेएसी ने 11 फरवरी से 4 मार्च तक झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा आयोजित की थी, जबकि 31 मई को विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लिए जेएसी इंटर परिणाम घोषित किए थे।
अगली खबर
]JAC 10th Toppers 2025: गीतांजलि ने हासिल किया सर्वोच्च रैंक, हजारीबाग जिले से अधिकतर टॉपर, जानें आंकड़े
गीतांजलि ने कुल 493 अंक हासिल किए हैं, जो इस साल के सबसे ज्यादा अंक हैं। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जेएसी बोर्ड 2025 रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में उच्च रैंक पाने वाले ज्यादातर छात्र हजारीबाग जिले से हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें