Israel-Iran Conflict: सुरक्षा कारणों से तेहरान से भारतीय छात्रों को निकाला गया, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
Santosh Kumar | June 17, 2025 | 02:41 PM IST | 1 min read
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा, कुछ भारतीयों को आर्मेनिया की सीमा के माध्यम से ईरान छोड़ने में मदद की गई है।
नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने मंगलवार (17 जून) को कहा कि इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में भारतीय छात्रों को सुरक्षा कारणों से निकाला गया है और पूरा इंतजाम भारतीय दूतावास ने किया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय दूतावास हर संभव सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से समुदाय के साथ लगातार संपर्क में है।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि तेहरान में मौजूद भारतीय छात्रों को सुरक्षा कारणों से वहां से बाहर निकाला गया है। साथ ही, जिन लोगों के पास अपना परिवहन साधन है, उन्हें भी मौजूदा तुरंत तेहरान से बाहर जाने की सलाह दी गई है।
Israel Iran Conflict: भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा, कुछ भारतीयों को आर्मेनिया की सीमा के माध्यम से ईरान छोड़ने में मदद की गई है। मंत्रालय ने कहा कि अस्थिर स्थिति को देखते हुए आगे भी परामर्श जारी किए जा सकते हैं।
तेहरान में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी भारतीय नागरिक जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें और स्थान तथा संपर्क नंबर प्रदान करें।
Israel Iran War: छात्र इन नंबरों पर करें संपर्क
भारतीय मिशन ने भारतीय नागरिकों और पीआईओ को सलाह दी है कि जो अपने साधनों से तेहरान छोड़ सकते हैं, वे सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क करें: +989010144557, +989128109115, +989128109109।
यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज हो गया है तथा उन्होंने पांचवें दिन भी एक दूसरे पर हमले किए हैं। ईरान और इजरायल एक दूसरे के प्रमुख शहरों और मंत्रालयों को मिसाइलों से निशाना बना रहे हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें