IIT Madras News: आईआईटी मद्रास प्रवर्तक को 5जी कोर नेटवर्क के परीक्षण की मंजूरी मिली
Santosh Kumar | October 7, 2025 | 10:15 AM IST | 1 min read
आईआईटीएम प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज एक सेक्शन 8 कंपनी है जो सेंसर, नेटवर्किंग, एक्चुएटर्स और कंट्रोल सिस्टम पर एक प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र संचालित करती है।
नई दिल्ली: आईआईटी-मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन की दूरसंचार सुरक्षा परीक्षण प्रयोगशाला (टीएसटीएल) देश की पहली प्रयोगशाला बन गई है जिसे केंद्र के दूरसंचार विभाग द्वारा 5जी कोर-नेटवर्क फंक्शन, एक्सेस एंड मोबिलिटी मैनेजमेंट फंक्शन (एएमएफ) और 5जी समूह-प्रथम उपकरणों का परीक्षण करने के लिए अधिकृत किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह प्रमाणन प्रयोगशाला को 5जी मोबाइल-दूरसंचार उपकरणों का अत्याधुनिक सुरक्षा मूल्यांकन करने में सक्षम बनाता है, जिससे पूरे देश में सुरक्षित और सुस्थिर 5जी अवसंरचना का त्वरित कार्यान्वयन संभव होगा।
टीएसटीएल ने एएमएफ और 5जी समूह-प्रथम उपकरणों का परीक्षण करने के लिए राष्ट्रीय संचार सुरक्षा केंद्र (एनसीएसएस) से ऐतिहासिक प्रमाणन प्राप्त किया, जिसमें सामान्य सुरक्षा आवश्यकताओं के तहत 21 महत्वपूर्ण कोर-नेटवर्क कार्यों को शामिल किया गया।
आईआईटी-एम के निदेशक वी. कामकोटि ने कहा, "यह प्रमाणन विदेशी परीक्षण प्रयोगशालाओं पर हमारी निर्भरता को कम करता है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होती है और स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को बढ़ावा मिलता है।
आईआईटीएम प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज एक सेक्शन 8 कंपनी है जो सेंसर, नेटवर्किंग, एक्चुएटर्स और कंट्रोल सिस्टम पर एक प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र संचालित करती है। यह भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है और आईआईटी मद्रास द्वारा संचालित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें