IIT JAM 2025: महाकुंभ के चलते प्रयागराज के आईआईटी जैम एग्जाम सेंटर्स लखनऊ में शिफ्ट, एडमिट कार्ड जारी
Santosh Kumar | January 28, 2025 | 10:30 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) 2025 के लिए आईआईटी जैम परीक्षा केंद्रों को प्रयागराज से लखनऊ स्थानांतरित करने की घोषणा की है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आईआईटी दिल्ली ने महाकुंभ के चलते यह निर्णय लिया है। आईआईटी जैम 2025 परीक्षा 2 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
आधिकारिक पोर्टल पर जारी सूचना के अनुसार, प्रयागराज के केंद्रों पर 2 फरवरी, 2025 (दोनों सत्र) को निर्धारित जैम 2025 परीक्षाओं को महाकुंभ के मद्देनजर लखनऊ के केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है।
IIT JAM Admit Card 2025: आईआईटी जैम एडमिट कार्ड जारी
साथ ही, प्राधिकरण ने उम्मीदवारों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट joaps.iitd.ac.in/login से अपडेटेड आईआईटी जैम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का निर्देश दिया है।
आईआईटी जैम एडमिट कार्ड 2025 में परीक्षा केंद्र का विवरण, तिथि और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा। आईआईटी जैम परीक्षा ऑनलाइन होगी।
उम्मीदवारों को आईआईटी जैम एडमिट कार्ड के साथ अपना फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
IIT JAM Exam Pattern 2025: आईआईटी जैम एग्जाम पैटर्न
आईआईटी जैम 2025 परीक्षा की अवधि तीन घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा पत्र में तीन खंड होंगे जिसमें एमसीक्यू प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। सेक्शन A में 30 प्रश्न होंगे, सेक्शन B में 10 प्रश्न होंगे और सेक्शन C में 20 प्रश्न होंगे।
अंकन योजना के अनुसार, 1 अंक वाले प्रश्नों के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे और 2 अंक वाले प्रश्नों के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काटे जाएंगे। हालांकि, सेक्शन B और C में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
अगली खबर
]JEE Main 2025 Shift 2 Analysis: जेईई मेन जनवरी 28 शिफ्ट 2 का कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन, जानें विषयवार विश्लेषण
जेईई मेन परीक्षा भारत के 284 परीक्षा शहरों और विदेश के 15 शहरों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के अनुसार, एनटीए जेईई मेन शिफ्ट 2 के पेपर का कठिनाई स्तर मध्यम से कठिन था।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें