IIT Delhi Manasvi: आईआईटी दिल्ली ने हाई स्कूल छात्राओं के लिए ‘मनस्वी एसटीईएम मेंटरशिप’ प्रोग्राम आयोजित किया
Abhay Pratap Singh | December 9, 2025 | 07:49 PM IST | 2 mins read
‘मनस्वी’ आईआईटी दिल्ली द्वारा हाई स्कूल की लड़कियों के लिए आयोजित एक STEM मेंटरशिप कार्यक्रम है, जो तीन चरणों, ग्रीष्म, शरद और शीत में आयोजित किया गया।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIT Delhi) ने हाई स्कूल की छात्राओं के लिए ‘मनस्वी: एसटीईएम मेंटरशिप’ प्रोग्राम के चौथे संस्करण का सफलतापूर्वक समापन किया। मई से दिसंबर 2025 तक आयोजित इस बहु-चरणीय कार्यक्रम में करीब 100 हाई स्कूल छात्राओं (Manasvi) ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेटिक्स) क्षेत्रों के प्रति रुचि बढ़ाना, उन्हें विशेषज्ञों से मार्गदर्शन उपलब्ध कराना और एडवांस वैज्ञानिक अवधारणाओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम में प्रोफेसर शिल्पी शर्मा, एसोसिएट डीन, अकादमिक (आउटरीच और नई पहल) द्वारा छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
अंतिम दिवस समारोह में आईआईटी दिल्ली के डीन (प्लानिंग) प्रो सोमनाथ बैद्य रॉय ने कहा, “प्रतिभा कभी रुकावट नहीं बनता, बल्कि विश्वास रुकावट बनता है। आपके पास STEM में निर्माण, नवाचार और नेतृत्व करने की क्षमता है। आत्मविश्वास और लगन के साथ आप कितनी भी उंचाई तक पहुंच सकती हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है।”
केवी पश्चिम विहार की 9वीं कक्षा की छात्रा लक्ष्मी ने कहा, “इस कार्यक्रम ने भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित को नए दृष्टिकोण से समझाया है। आईआईटी दिल्ली की फैकल्टी ने दिखाया कि उच्च शिक्षा वास्तव में कैसी होती है। इसने मुझे यह विश्वास दिलाया कि मैं STEM में ही हूं।”
केवी सेक्टर-5, द्वारका की क्लास 11 की प्रियांशी ने कहा, “इस प्रोग्राम ने मुझे साइंस और टेक्नोलॉजी का एक ऐसा पहलू देखने में मदद की है, जिसे मैं कभी नहीं देख पाती अगर मुझे यह मौका नहीं मिला होता। सोलर लैंप बनाने और अपने हाथों से काम करने की खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।”
मनस्वी कार्यक्रम के चार सफल संस्करणों के पूरा होने के बाद अब इसके पांचवें संस्करण के लिए आवेदन फरवरी–मार्च 2026 में खोले जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अकादमिक आउटरीच एवं नई पहल कार्यालय की वेबसाइट academicoutreach.iitd.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। आगामी संस्करण में केवल सरकारी स्कूलों को शामिल किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें