IGNOU: इग्नू ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के तहत फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में बीएससी प्रोग्राम किया शुरू
Abhay Pratap Singh | February 5, 2026 | 07:49 PM IST | 2 mins read
बीएससी इन फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों को टेक्सटाइल साइंस, फैशन डिजाइन और गारमेंट कंस्ट्रक्शन में एक मजबूत आधार और प्रैक्टिकल स्किल्स प्रदान करना है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने अपने स्कूल ऑफ कंटिन्यूइंग एजुकेशन (SOCE) के माध्यम से जनवरी 2026 एडमिशन के लिए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) के तहत फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में बीएससी प्रोग्राम शुरू किया है। यह प्रोग्राम ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में पेश किया जाएगा।
बीएससी इन फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन प्रोग्राम का उद्देश्य छात्रों को टेक्सटाइल साइंस, फैशन डिजाइन और गारमेंट कंस्ट्रक्शन में एक मजबूत आधार और प्रैक्टिकल स्किल्स प्रदान करना है। यह पाठ्यक्रम टेक्सटाइल की साइंटिफिक समझ को क्रिएटिव डिजाइन और टेक्निकल ट्रेनिंग के साथ जोड़ता है, जो विद्यार्थियों को इंडस्ट्री-ओरिएंटेड भूमिकाओं के लिए तैयार करता है।
B.Sc. in Fabric and Apparel Design Programme: मुख्य विशेषताएं
- पात्रता - 10+2 (विज्ञान विषयों के साथ)
- शिक्षण माध्यम - अंग्रेजी
- अवधि - न्यूनतम 3 वर्ष, अधिकतम 6 वर्ष
- शुल्क संरचना - ₹11,000 प्रति वर्ष (पंजीकरण एवं विकास शुल्क अतिरिक्त)
- कार्यक्रम क्रेडिट - 3 वर्षों के लिए कुल 120 क्रेडिट
- परीक्षा प्रणाली - वार्षिक
IGNOU New B.Sc. Programme: निकास विकल्प
कार्यक्रम के अंतर्गत अध्ययन सामग्री प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि देशभर के विद्यार्थियों को सहज रूप से पढ़ाई की सुविधा मिल सके।
- पहले वर्ष के बाद - फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में यूजी सर्टिफिकेट
- दूसरे वर्ष के बाद - फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में यूजी डिप्लोमा
- तीसरे वर्ष के बाद - फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में बीएससी
- चौथे वर्ष के बाद - फैब्रिक एंड अपैरल डिजाइन में बीएससी (ऑनर्स)
B.Sc. in Fabric and Apparel Design under FYUP: अप्लाई करें
कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कार्यक्रम विवरण देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी इग्नू प्रवेश पोर्टल पर विजिट करें।
- कार्यक्रम विवरण - https://www.ignou.ac.in/schools/programme/BSCFFAD
- ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक - https://ignouadmission.samarth.edu.in/
अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स डॉ रिचा प्रकाश से ईमेल आईडी richaprakash@ignou.ac.in पर व फोन नंबर 8076123439 पर और डॉ अनुराधा आर्य से anuradhaarya@ignou.ac.in व 8979036749 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें