Gujarat News: परीक्षा के दौरान एआई का इस्तेमाल कर ‘स्मार्टवॉच’ से नकल करते पकड़े गए विवि के दो छात्र
Press Trust of India | November 29, 2025 | 12:34 PM IST | 1 min read
राजस्थान राज्य में संभवतः पहली ऐसी घटना है, जिसमें छात्रों को एआई उपकरणों और उच्च तकनीक वाले उपकरण की मदद से परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया होगा।
सूरत: गुजरात के सूरत स्थित एक विश्वविद्यालय में ‘बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन’ (BCA) के दो विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग करके अपनी ‘स्मार्टवॉच’ के जरिये नकल करते हुए पकड़ लिया गया। वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय में 26 नवंबर को यह घटना सामने आई है।
राजस्थान राज्य में संभवतः पहली ऐसी घटना है, जिसमें छात्रों को एआई उपकरणों और उच्च तकनीक वाले उपकरण की मदद से परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया होगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति किशोरसिंह चावड़ा ने कहा, ‘‘एक परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक ने देखा कि बीसीए के एक छात्र और एक लड़की अपनी घड़ी से कुछ पढ़ रहे थे। पर्यवेक्षक सतर्क हो गए, क्योंकि ये दोनों संदिग्ध हरकतें कर रहे थे।’’
Also read Rajasthan News: विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बने प्राथमिकता - राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
उन्होंने कहा, ‘‘पता चला कि दोनों को अपनी ‘स्मार्टवॉच’ में लगे एक एआई टूल से उत्तर मिल रहे थे। इसके बाद, विश्वविद्यालय ने परीक्षा के दौरान इस गड़बड़ी के लिए दोनों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया।’’
चावड़ा ने बताया कि घटना के बाद विश्वविद्यालय ने नये दिशानिर्देश जारी किए और इंटरनेट से जोड़े जा सकने वाले किसी भी इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण को केंद्र में छात्रों द्वारा ले जाने पर रोक लगा दी।
उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन पर पहले ही प्रतिबंध था। उन्होंने कहा, ‘‘अब छात्रों को ‘स्मार्टवाच’, ‘ईयरबड्स’, इलेक्ट्रॉनिक पेन और वाई-फाई से जुड़ने वाली अंगूठियां जैसे उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।’’
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें