FMGE January 2026 Result Date: एफएमजीई जनवरी रिजल्ट natboard.edu.in पर जल्द, स्कोरकार्ड डाउनलोड चरण जानें

Abhay Pratap Singh | January 28, 2026 | 08:29 AM IST | 2 mins read

एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 50% अंक यानी 300 में से न्यूनतम 150 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

एफएमजीई दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा 17 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम (FMGE) जनवरी 2026 परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर एफएमजीई जनवरी 2026 रिजल्ट जांच सकेंगे।

एफएमजीई 2026 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थी का रोल नंबर, प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति जैसी जानकारी शामिल होगी। एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 50% अंक यानी 300 में से न्यूनतम 150 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम भारत के बाहर से प्रारंभिक चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने वाले चिकित्सकों के लिए एक स्क्रीनिंग परीक्षा है। विदेशी चिकित्सा स्नातकों को भारत में चिकित्सा पंजीकरण प्राप्त करने के लिए एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा। एफएमजीई परीक्षा सीबीटी मोड में देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Also read NEET PG Answer Key Supreme Court: नीट पीजी उत्तर कुंजी जारी न करने के खिलाफ दायर याचिका पर एससी करेगा विचार

एफएमजीई दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा 17 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। एनबीई ने अभी तक एनएमजीई परीक्षा का परिणाम जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।

विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा प्रत्येक वर्ष जून और दिसंबर सत्र में आयोजित की जाती है। एफएमजीई जून 2025 आंकड़ों के अनुसार, स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए 37,207 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 36,034 परीक्षा में शामिल हुए। एफएमजीई जून 2025 में कुल 6,707 कैंडिडेट सफल हुए हैं।

FMGE Score Card 2026 Download: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनबीईएमएस की घोषणा के बाद कैंडिडेट एफएमजीई स्कोरकार्ड जडाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाएं।
  • इसके बाद, एफएमजीई स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • एफएमजीई स्कोरकार्ड 2026 पीडीएफ जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]