EMRS Admission 2026: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की कक्षा-6वीं में प्रवेश की लास्ट डेट 11 फरवरी तक बढ़ी

Saurabh Pandey | February 9, 2026 | 12:51 PM IST | 2 mins read

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश केवल एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा (EMRSST) के आधार पर ही होगा। EMRSST में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना और उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

EMRS में प्रवेश लिखित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत संचालित 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के शिक्षण सत्र 2026-27 में कक्षा-6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी है। जो विद्यार्थी 7 फरवरी तक आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब 11 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट eklavya.cg.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की छठीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधारने का मौका दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी 12 फरवरी से 14 फरवरी तक आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधार सकते हैं।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश केवल एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा (EMRSST) के आधार पर ही होगा। EMRSST में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना और उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

EMRS Class 6 Admission 2026: संशोधित विवरण

संशोधित विवरण
पूर्व में निर्धारित तिथि
वर्तमान में निर्धारित तिथि
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
दिनांक 07 फरवरी 2026
11 फरवरी 2026
आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि
दिनांक 08 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026
12 फरवरी 2026 से 14 फरवरी 2026
प्रवेश परीक्षा की तिथि
1 मार्च 2026

1 मार्च 2026 (रविवार)

सुबह 10 बजे से 12 बजे तक (2 घंटे)

EMRS Admission 2026: जरूरी दस्तावेज

  1. छात्र का आधार कार्ड
  2. जाति प्रमाण पत्र (ST)
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. जन्म प्रमाण पत्र
  5. पिछली कक्षा की अंकसूची
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

Also read EMRS SSE Final Answer Key 2025: ईएमआरएस एसएसई टियर 1 परीक्षा की फाइनल आंसर की nests.tribal.gov.in पर जारी

EMRS Class 6 Admission 2026: परीक्षा तिथि

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की छठीं कक्षा में प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट 1 मार्च 2026 को आयोजित किया जाना है। ईएमआरएस की तरफ से परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।

ईएमआरएस में पढ़ाई के फायदे

  1. सरकारी मान्यता प्राप्त आवासीय विद्यालय
  2. मुफ्त शिक्षा और हॉस्टल सुविधा
  3. अनुभवी शिक्षक
  4. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
  5. आदिवासी छात्रों के लिए विशेष अवसर
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]